Saturday, June 6, 2020

इस देश में पादना और टायलेट का फ्लश करना गैरकानूनी, जानें क्यों

दुनिया घूमना कौन नहीं चाहता। अपने इस शौक को पूरा करने के लिए कई लोगों ने नौकरी छोड़ ट्रैवल ब्लॉगिंग को ही पेशा बना लिया है। दुनिया के अलग-अलग देशों में घूमना, वहां की संस्कृति, सभ्यता और रहन-सहन को जानना, नए लोगों से मिलना अलग ही अनुभव है। इस दौरान आपको कई अजीब बातें भी पता चलती हैं।It is illegal to flush toilets in this country, learn such strange ...
क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा शहर है जहां हर वक्त मुस्कुराना जरूरी है। ऐसा न करना गैरकानूनी माना जाता है। ऐसा देश जहां रात के 10 बजे के बाद आप टॉयलेट में फ्लश नहीं कर सकते। है न अजीब। यहां हम आपको दुनिया के ऐसे ही 8 अजीबोगरीब कानून के बारे में बता रहे हैं।
ये कानून बनाने वाला देश है स्विट्जरलैंड। अगर आप किसी अपार्टमेंट बिल्डिंग में रह रहे हों, तो यहां रात 10 बजे के बाद आप टॉयलेट में फ्लश नहीं कर सकते। चाहे वो आपका अपना घर ही क्यों न हो। सरकार इसे ध्वनि प्रदूषण मानती है।
आमतौर पर घर या ऑफिस में एक बल्ब बदलने का काम हम खुद ही कर लेते हैं। या फिर किसी सहायक से करवा लेते हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में ऐसा करना गैरकानूनी है।
ये काम कोई क्वालिफाइड इलेक्ट्रिशियन ही कर सकता है, जिसके पास इसका लाइसेंस हो। ये कानून न मानने पर 10 ऑस्ट्रेलियन डॉलर (करीब 500 रुपये) तक जुर्माना हो सकता है।
शाम के 5.59 बजे तक तो कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन शाम 6 बजे के बाद आप फ्लोरिडा में सार्वजनिक जगहों पर गैस नहीं छोड़ सकते। यहां ऐसा करना बदतमीजी मानी जाती है।
अगर आप जर्मनी में हैं तो आपकी गाड़ी में पेट्रोल कभी खत्म नहीं होना चाहिए। गाड़ी को खींचने के साथ-साथ पैदल चलना यहां गैर-कानूनी माना गया है। यहां मानना है कि इससे दूसरे ड्राइवर्स का ध्यान भटकता है और दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। इसके लिए 65 पाउंड (करीब 6 हजार रुपये) जुर्माना लगाया जा सकता है।
जापान ने दुनिया को सूमो रेसलिंग दी। लेकिन इस देश में मोटा होना गैरकानूनी करार दिया गया है। 2009 में बने कानून के अनुसार, यहां पुरुषों व महिलाओं के कमर का अधिकतम आकार निश्चित कर दिया गया है।
कानून के अनुसार, जापान में 40 साल से ज्यादा उम्र के पुरुषों की कमर 31 इंच और महिलाओं की 35 इंच से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
इंग्लैंड में कानून है कि यहां संसद में किसी की मौत नहीं हो सकती। 2007 में इसे यूके का सबसे बेतुका कानून करार दिया गया था। लोगों ने कहा था कि इस कानून का कोई आधार नहीं है। हालांकि ये भी कहा गया था कि इस कानून के बारे में कहीं लिखित व्याख्या नहीं है।
अगर आप इटली के मिलान शहर में हैं, तो जरूरी है कि आप हर समय अपने चेहरे पर मुस्कान रखें। सिर्फ अंतिम संस्कार और अस्पताल में इससे छूट दी गई है। इसके अलावा अगर आप ये नियम नहीं मानते हैं, तो आप पर जुर्माना लगाया जा सकता है।