भारत मे और दुनिया मे सबसे टफ और मुश्किल एग्जाम होता है IIT का एग्जाम। IIT में एक बार जो छात्र निकल जाए उसकी जिंदगी बनने से कोई नही रोक सकता है। देश भर में लाखों स्टूडेंट का सपना होता है कि वह IIT में निकल जाए और अपने सपने को साकार कर पाए लेकिन सभी का यह सपना सपना ही रह जाता है।
IIT का एग्जाम निकालने के लिए दिन रात एक करना पड़ता है तब जाकर कोई इंसान इस एग्जाम को पास कर पाता है। IIT में सफलता पाने वाले छात्र ही आगे चल कर वैज्ञानिक या किसी बड़े अधिकारी का रूप लेते हैं और देश उन पर गर्व करता है।

बिहार में एक ऐसा गांव भी है जहां के घर घर मे IIT इंजीनियर बसे हुए हैं और बिहार के इस गांव पर लोगों को नाज है।
आपको बता दें कि बिहार के गया जिले में पटवा टोली के नाम से महसूर यह गांव आईआईटी इंजीनियर के लिए जाना जाता हैं। इस गांव के घर घर में एक आईआईटी इंजीनियर हैं।
इस गांव के लड़के IIT में दाखिले के लिए दिन रात एक कर देते हैं और उनका ध्यान सिर्फ अपने लक्ष्य को प्राप्त करना होता है और आगे चलकर वे कामयाब भी होते हैं और अपने राज्य और गांव का नाम रोशन करते हैं।