Friday, June 12, 2020

दीपिका पादुकोण का खुलासा- सोने से पहले इस एक्टर को करती थी Kiss....

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने वोग इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया, "मैं और मेरी बहन अनीषा एक रूम शेयर करते थे। हम सोफे पर बैठा करते थे और घंटों 'हाउस' खेला करते थे। हमारी दीवार पर हॉलीवुड स्टार लियोनार्डो डीकैप्रियो के कई पोस्टर भी थे, जिसपर हम सोने से पहले किस करते थे और उन्हें गुडनाइट कहते थे।

बता दें कि दीपिका पादुकोण अकसर अपनी बहन के साथ फोटो और वीडियो साझा करती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी बहन उनकी सबसे बड़ी आलोचक हैं। एक्ट्रेस ने कहा, "मैं कभी भी अपनी बहन के विचारों का बुरा नहीं मानती, क्योंकि वह बहुत ईमानदार है, साथ ही वह चाहती है कि मैं चीजें अच्छे से करूं।