पूरी दुनिया में जिस स्पोर्ट्सपर्सन की अभी बात हो रही है उसका नाम है रेनी ग्रेसी. रेनी अब पॉर्न स्टार बन चुकी हैं. पर एक वक्त ऐसा भी था जब उनका नाम दुनिया के सुपरकार रेसर्स में गिना जाता था.

रेनी ग्रेसी अब फुलटाइम एडल्ट इंडस्ट्री के लिए काम कर रही हैं. उनके इंस्टाग्राम पर ऐसी तस्वीरें भरी हुई हैं.
आखिर ऐसा क्या हुआ जो इस प्रतिभावान खिलाड़ी को पॉर्न स्टार बनना पड़ा. इसका जवाब पिछले सप्ताह रेनी के दिए एक इंटरव्यू में है. इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वे काफी खुश हैं. रेसिंग में पैसा नहीं था. गरीबी आ गई थी. अब नाम, दाम और काम तीनों मिल रहे हैं.
रेनी 25 साल की हैं. अपनी फैमिली को भी फाइनेंशियली सपोर्ट करती हैं. उनकी फैमिली को उनके काम से कोई ऐतराज नहीं है.
इस इंटरव्यू में रेनी ने कहा है कि पैसों की इतनी तंगी हो गई थी कि उन्हें मोटर स्पोर्ट छोड़ना पड़ा. परिवार और उनके लिए, ये दिक्कत भरा दौर था.
अब वे उन दिनों को याद भी नहीं करना चाहती. कहती हैं कि उन्होंने रेसिंग छोड़ दी है.
पॉर्न इंडस्ट्री में रेनी हर हफ्ते 25 हजार डॉलर यानी करीबन 18 लाख रुपए कमा रही हैं. यानी महीने में 75 लाख रुपए.