Saturday, July 20, 2019

टीम इंडिया से बाहर होने के 2 साल बाद गजब की फॉर्म में लौटा यह ऑलराउंडर, ठोक डाले 111 रन


Third party image reference
भारतीय क्रिकेट टीम में क्रिकेटर की संख्या सर्वाधिक होने की वजह से अब उन क्रिकेटर्स के लिए टीम में वापसी करना बेहद मुश्किल हो गया है जो अपने खराब प्रदर्शन की वजह से टीम इंडिया से बाहर हो चुके हैं लेकिन इसके बावजूद भारत में कुछ क्रिकेटर ऐसे भी हैं जो टीम इंडिया से बाहर होने के बाद भी हिम्मत नहीं हारते और अपने लगातार शानदार प्रदर्शन के बदौलत टीम में वापसी कर ही लेते हैं। आज हम बात करेंगे भारत के एक ऐसे ही ऑलराउंडर के बारे में जो आज से 2 वर्ष पहले टीम से बाहर हो गया था लेकिन अब उम्मीद है कि वह जल्द टीम में एंट्री कर सकते हैं।
2 साल पहले टीम से हुए बाहर

Third party image reference
हम बात कर रहे हैं वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के स्टैंड बाय क्रिकेटर रहे अक्षर पटेल के बारे में जो फिलहाल इंडिया ए टीम के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर हैं और वेस्टइंडीज ए के खिलाफ वनडे मैचों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अब तक खेले गए मुकाबलों में अक्षर पटेल के प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन का नजारा पेश किया, जिसमें उन्होंने ना सिर्फ अपने गेंदबाजी से बल्कि अपने बल्लेबाजी से भी टीम के लिए बेहतरीन योगदान दिया।
वेस्टइंडीज में मचा रहे हैं धमाल

Third party image reference
वेस्टइंडीज ए के खिलाफ अक्षर पटेल के प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक अपने शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 111 रन बनाए और 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं पिछले दिनों वेस्टइंडीज ए के खिलाफ खेले गए चौथे मुकाबले के दौरान अक्षर पटेल से 81 रनों की नाबाद पारी देखने को मिली। अक्षर पटेल के ऐसे प्रदर्शन को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि वह आगामी वेस्टइंडीज दौरे पर जाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल हो सकते हैं।

आपके नजरिए से क्या अक्षर पटेल को भारतीय क्रिकेट टीम में वापस लाना चाहिए, अगर हां तो कौन से क्रिकेटर को टीम से बाहर करना पड़ेगा