नमस्कार दोस्तों आप सभी का क्रिकेट की दुनिया में हार्दिक स्वागत है. आप सभी को पता होगा कि महेंद्र सिंह धोनी वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जाएंगे. दोस्तों अब धोनी के बाद लगभग सभी चयनकर्ताओं का पहली पसंद ऋषभ पंत है. जो तीनों प्रारूपों में विकेटकीपर के तौर पर नजर आ सकती है. परंतु लंबे टूर के लिए टीम में एक रिजर्व विकेटकीपर भी जरूरी होगा. हालांकि टेस्ट मैचों में ऋषभ पंत के बाद दूसरा विकेटकीपर रिद्धिमान शाह का नाम सामने आता हुआ नजर आ रहा है.
Third party image reference
वही हम आपको बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने एक बहुत बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि एक खिलाड़ी को धोनी के विकल्प के तौर पर तैयार किया जाना चाहिए. गंभीर ने एक न्यूज चैनल के इंटरव्यू में कहा कि धोनी का क्रिकेट को अलविदा कहने का वक्त लगभग आ गया है. ऐसे में टीम इंडिया को नए क्रिकेटरों की आवश्यकता है.
Third party image reference
गौतम गंभीर ने विकेटकीपर के तौर पर ईशान किशन का नाम लिया. उन्होंने बताया कि धोनी के बाद ईशान किशन को विकेटकीपर के तौर पर तैयार करना चाहिए. उन्होंने ऋषभ पंत और संजू सैमसन की भी तारीफ की लेकिन ईशान किशन को वरीयता दी. बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन इस वक्त देश की बेस्ट बल्लेबाज और विकेटकीपर के तौर पर उभर रहे हैं. खबरों की मानें तो ईशान किशन भी चयनकर्ताओं की पसंद बनते जा रहे हैं.
Third party image reference
धोनी को लेकर गंभीर ने यह कहा :- उन्होंने मेरे, सहवाग और सचिन के साथ ऐसा किया था. वह जब कप्तान थे तो बोलते थे कि युवा क्रिकेटरों को मौका मिलना चाहिए. जबकि सीनियर क्रिकेटरों को उनके लिए जगह बनानी चाहिए उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य की तरफ हमें देखना चाहिए.


