Friday, July 19, 2019

लौट आया एबी डीविलियर्स का तूफान, टी-20 मैच में 43 गेंदों पर बिना आउट हुए बना डाले इतने रन

इंग्लैंड में खेले जा रहे विटालिटी टी-20 ब्लास्ट टूर्नामेंट में हमें एक बार फिर एबी डीविलियर्स की तूफानी पारी देखने को मिली. एबी ने अपनी टीम मिडिलसेक्स के लिए खेलते हुए 43 गेंदों पर नाबाद 88 रन बना डाले और अपनी टीम मिडिलसेक्स को 7 विकेट से आसान जीत दिला दी.

Third party image reference
इस मैच में एसेक्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 164 रन बनाए. जिसमे उनकी तरफ से रेयान टेन डोएशे ने 74 रनों की शानदार पारी खेली. उनके अलावा टॉम वेस्टली ने भी 40 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. जिससे डीविलियर्स की टीम को जीतने के लिए 165 रनों का लक्ष्य मिला.

Third party image reference
इस लक्ष्य के जवाब में मिडिलसेक्स ने इस लक्ष्य को 17 ओवर में ही हासिल कर लिया. जिसमे उनकी तरफ से कप्तान डेविड मलान ने 34 गेंद पर 43 रनों की शानदार पारी खेली. जबकि एबी डीविलियर्स ने मात्र 43 गेंद पर 88 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को 7 विकेट से जीत दिला दी.

Third party image reference
एबी डीविलियर्स ने इस पारी में कुल 5 चौके और 6 छक्के लगाये. इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 200 से भी अधिक रहा. इस पारी के लिए एबी डीविलियर्स को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

Third party image reference


वैसे एबी ने इस साल अलग अलग टी-20 टूर्नामेंट में खेली गई 27 पारियों में 55 की औसत से 995 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 154 का रहा है. बीते वर्ल्ड कप 2019 में सभी अफ्रीकी फैंस को एबी की कमी सबसे अधिक खली. उनके टीम में नहीं होने से साउथ अफ्रीका का मध्यक्रम काफी कमज़ोर नज़र आया.