Friday, July 19, 2019

सचिन तेंदुलकर समेत यह दोनों खिलाड़ी हुए ICC के हॉल ऑफ फेम में शामिल, देखिए फोटोज

खेल जगत से जुड़ी बड़ी खबरों के लिए चैनल को फॉलो कर सकते हैं, ऊपर दिए गए पीले बटन को दबाकर।
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को गुरुवार के दिन लंदन में आयोजित हुए एक कार्यक्रम के दौरान आईसीसी के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। उनके अलावा दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनल डोनाल्ड और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर कैथरीन फिट्जपैट्रिक को भी इसमें शामिल किया गया है। 46 साल के हो चुके सचिन तेंदुलकर इस सम्मान को पाने वाले छठे भारतीय क्रिकेटर हैं। इससे पहले सुनील गावस्कर, बिशन सिंह बेदी, कपिल देव, अनिल कुंबले और राहुल द्रविड़ जैसे महान खिलाड़ियों को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में पहले ही शामिल कर लिया गया है।

Third party image reference
इस मौके पर सचिन तेंदुलकर ने कहा मैं इस शुभ अवसर पर उन सभी का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा। जिन्होंने लंबे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में मेरे साथ रहे। तेंदुलकर ने आगे कहा कि मेरे माता-पिता भाई अजीत और पत्नी अंजलि मेरे लिए ताकत के स्तंभ बने हुए रहे। मैं भाग्यशाली था कि मुझे कोच रमाकांत आचरेकर जैसे शुरुआती मार्गदर्शक और संरक्षक मिले।

Third party image reference
सचिन ने आगे कहा मैं अपने सभी कप्तानों साथी खिलाड़ियों और बीसीसीआई और एमसीए प्रशासकों का भी शुक्रगुजार हूं। उन्होंने मुझे इतने समय तक खेलने का मौका दिया। मैं अपने क्रिकेट कैरियर की सराहना करने के लिए आईसीसी का भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। मुझे इस बात की खुशी है कि इस समय क्रिकेट का तीनों ही फॉरमैट काफी लोकप्रियता के साथ आगे बढ़ रहा है।

Third party image reference
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनु साहनी ने इसके बारे में कहा सचिन, एलन और कैथरीन के खेल पर हमें गर्व है। तीनों ही खिलाड़ी आईसीसी के हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के लायक हैं।
आपको बता दें कि इस सम्मान को पाने वाले एलन डोनाल्ड ने 330 टेस्ट और 272 एकदिवसीय विकेट लिए थे। उन्हें अपने समय का काफी तेज गेंदबाज माना जाता था। जिसकी वजह से उनका नाम व्हाइट लाइटनिंग रखा गया। दूसरी तरफ कैथरीन आईसीसी के हॉल ऑफ फेम में जगह पाने वाली आठवीं महिला क्रिकेटर है। उन्हें 16 साल से महिला क्रिकेट में सबसे तेज गेंदबाज माना जाता है। उन्होंने 13 टेस्ट मैचों में 60 विकेट और 109 वनडे मैचों में 180 विकेट लिए हैं। आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप जिताने के लिए उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में अपनी काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
न्यूज सोर्स :- zeenews.india.com
इस खबर के बारे में आप अपने शब्दों में कुछ जरूर कहें, खेल जगत से जुड़ी बड़ी खबरों के लिए चैनल को फॉलो करें।