Copyright Holder: Dainik Cricket
भारत में एक से बढ़कर एक क्रिकेटर भरे पड़े हैं लेकिन टीम इंडिया को फिलहाल एक ऐसे क्रिकेटर की जरूरत है जो भारतीय वनडे टीम के मध्यक्रम का प्रतिनिधित्व कर सके और अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया के लिए संकटमोचक की भूमिका निभा सकें। भारतीय क्रिकेट टीम के चयन समिति ने टीम इंडिया के मध्यक्रम के समस्या का समाधान ढूंढने के लिए लगभग 10 क्रिकेटर्स पर भरोसा जताया, लेकिन वह क्रिकेटर्स टीम मैनेजमेंट के भरोसे पर खरे नहीं उतर सके। इसी क्रम में आज हम बात करेंगे एक ऐसे ही भारतीय क्रिकेटर के बारे में जिसे अगर टीम में मौका मिलता है तो शायद वह टीम के लिए भरोसेमंद प्रदर्शन कर सकता है।
भारतीय वनडे टीम के मध्यक्रम का विकल्प
Copyright Holder: Dainik Cricket
हम बात कर रहे हैं भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट फॉरमैट का प्रतिनिधित्व करने वाले 28 वर्षीय क्रिकेटर हनुमा विहारी के बारे में जो रणजी ट्रॉफी में लगातार तीन साल जलवा बिखेरने के बाद भारतीय टेस्ट टीम में एंट्री किए। भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाने के बाद हनुमा विहारी से बेहतरीन बल्लेबाजी का नजारा देखने को मिला जिसके कुछ ही दिन बाद उन्होंने शानदार गेंदबाजी भी की। टेस्ट टीम के बाद अब हनुमा विहारी वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं जिसके लिए वह फिलहाल लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
वेस्टइंडीज दौरे पर मचा रहे हैं धमाल
Copyright Holder: Dainik Cricket
हनुमा विहारी फिलहाल इंडिया ए टीम के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर हैं जहां उन्होंने वेस्टइंडीज ए के खिलाफ अब तक खेले गए मुकाबलों में कमाल का प्रदर्शन किया जिसमें उन्होंने 86 रन ठोककर दो विकेट झटके। हनुमा विहारी एक दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं तथा दाहिने हाथ से ही स्पिन गेंदबाजी करते हैं। हनुमा विहारी की बल्लेबाजी उनके गेंदबाजी की अपेक्षा बेहतर है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारतीय चयन समिति हनुमा विहारी को वनडे क्रिकेट में भी मौका देती है या चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की तरह हनुमा विहारी भी सिर्फ भारतीय टेस्ट टीम का ही प्रतिनिधित्व करते रहेंगे।
आपके नजरिए से क्या हनुमा विहारी को भारतीय वनडे टीम में मौका देना चाहिए, आप अपनी प्रतिक्रिया और जजमेंट कमेंट बॉक्स में साझा करें


