Wednesday, July 17, 2019

घरेलू मैचों मे धमाल मचाने वाला यह क्रिकेटर, टीम इंडिया में मौका मिलने पर हो जाता है फेल


Copyright Holder: Dainik Cricket
भारत में एक से बढ़कर एक शानदार क्रिकेटर भरे पड़े हैं लेकिन टीम इंडिया में कुछ क्रिकेटर ऐसे होते हैं जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमेशा धमाल मचा पाते हैं। टीम इंडिया में कुछ ऐसे क्रिकेटर भी मौजूद है जो घरेलू स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन का नजारा पेश करते हैं लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं है। इसी क्रम में आज हम बात करेंगे भारत के एक ऐसे ही क्रिकेटर के बारे में जो घरेलू स्तर पर हमेशा धमाल मच आता है लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मौका मिलते ही वह फेल हो जाता है।
घरेलू क्रिकेट में मचाते हैं धमाल

Copyright Holder: Dainik Cricket
हम बात कर रहे हैं भारत के स्टाइलिश मध्यक्रम बल्लेबाज मनीष पांडे के बारे में जो मध्यक्रम के एक सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर माने जाते हैं। अगर मनीष पांडे के घरेलू क्रिकेट करियर पर नजर डालने दो वनडे फॉर्मेट में उनके नाम कई बड़ी उपलब्धियां हासिल है, जिसमें पिछले साल उन्होंने देवधर ट्रॉफी का प्रतिनिधित्व करते हुए चार लगातार शतक लगाए थे। लेकिन जब उन्हें इंडियन टीम में मौका मिला तो वह एक मैच में सिर्फ 8 रन बना सके।
हर बार हो जाते हैं फेल

Copyright Holder: Dainik Cricket
मनीष पांडे के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर की बात करें तो उन्होंने सन 2017 के दौरान टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई, लेकिन वह 11 मैचों का प्रतिनिधित्व करने के बाद सिर्फ 171 में बना सके इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने उन्हें बाहर कर दिया। इसके बाद एक बार फिर मनीष पांडे घरेलू क्रिकेट में जलवा बिखेरते हुए टीम इंडिया में एंट्री कर लिए, लेकिन इस बार भी वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाने की वजह से टीम से बाहर कर दिए गए। और अब मनीष पांडे एक बार फिर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, और देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम मैनेजमेंट उन्हें भारतीय वनडे टीम में शामिल करती है।

मनीष पांडे के प्रदर्शन के प्रति आप क्या सोचते हैं, क्या उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के मध्यक्रम में मौका देना चाहिए