Copyright Holder: Dainik Cricket
भारत में एक से बढ़कर एक क्रिकेट में भरे पड़े हैं जिसकी वजह से अगर कोई क्रिकेटर करने के बाद बाहर हो जाता है तो उसकी करना बेहद मुश्किल होता है। लेकिन आज हम बात करेंगे भारत के एक ऐसे क्रिकेटर के बारे में जो टीम इंडिया में खराब प्रदर्शन करने के बाद टीम से बाहर हुआ था, लेकिन फिलहाल शानदार फॉर्म में चल रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि वह जल्द टीम इंडिया में दोबारा वापसी कर सकते हैं।
9 महीने पहले टीम से हुए बाहर
Copyright Holder: Dainik Cricket
हम बात कर रहे हैं भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार मध्यक्रम बल्लेबाज मनीष पांडे के बारे में जिन्होंने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी वनडे मुकाबला 25 सितंबर 2018 को खेला था। इसके बाद उन्हें टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया और वह पिछले 9 महीने से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे थे, हालांकि उन्होंने आईपीएल और घरेलू स्तर पर किए गए प्रदर्शन की बदौलत भारतीय चयनकर्ताओं को आकर्षित करने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह टीम में वापसी नहीं कर सके।हालांकि मनीष पांडे के मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उनकी टीम में वापसी करने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
वेस्टइंडीज की धरती पर मचाया धमाल
Copyright Holder: Dainik Cricket
मनीष पांडे फिलहाल इंडिया ए टीम के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर हैं जहां वह वनडे मैचों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अब तक खेले गए मुकाबलों में मनीष पांडे के प्रदर्शन पर नजर डालें तो वह पहले मुकाबले में टीम के लिए शानदार प्रदर्शन नहीं कर सके थे, लेकिन दूसरे और तीसरे मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन का नजारा पेश किए, जिसमें उन्होंने एक शतक की बदौलत 131 रन बनाए। इसी क्रम में टीम इंडिया के दूसरे मध्यक्रम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की बात करें तो श्रेयस अय्यर ने तीन मैचों में एक अर्धशतक की बदौलत 126 रन बनाए।
आपके नजरिए से क्या मनीष पांडे को मौका देना चाहिए, आप अपना जवाब कमेंट बॉक्स में साझा करें


