Copyright Holder: Dainik Cricket
भारत में क्रिकेटर्स की संख्या सर्वाधिक होने की वजह से अब कंपटीशन इतना बढ़ चुका है कि, किसी भी क्रिकेटर के लिए टीम इंडिया के लिए सभी फॉर्मेट का एक साथ प्रतिनिधित्व करना इतना आसान नहीं रहा। इसी क्रम में आज हम बात करेंगे भारत के एक ऐसे क्रिकेटर के बारे में जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय T20 टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं लेकिन अब तक वनडे टीम में जगह नहीं बना सके।
वनडे टीम में डेब्यू करने की कोशिश
Copyright Holder: Dainik Cricket
हम बात कर रहे हैं भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या के बारे में जो एक ऑलराउंडर के तौर पर भारतीय T20 टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, लेकिन अब तक वह भारतीय वनडे टीम में एंट्री नहीं कर सके थे। लेकिन क्रुणाल पांड्या के पिछले कुछ समय से किए जाने वाले प्रदर्शन को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि वह बहुत जल्द भारतीय वनडे टीम में डेब्यू कर सकते हैं।
क्रुणाल पांड्या की फार्म
Copyright Holder: Dainik Cricket
क्रुणाल पांड्या फिलहाल इंडिया ए टीम के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर है जहां वह वेस्टइंडीज ए के खिलाफ वनडे मैचों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अब तक खेले गए मुकाबलों में क्रुणाल पांड्या को एक मैच में गेंदबाजी करने का मौका मिला जिसमें उन्होंने 7 ओवर गेंदबाजी की और 25 रन खर्च करके 5 विकेट झटके। अगर भारतीय टीम मैनेजमेंट आगामी वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाजों को आराम देती है तो, हो सकता है कि क्रुणाल पांड्या को भारतीय वनडे टीम में एंट्री करने का मौका मिल जाए।
आपके नजरिए से क्या भारतीय वनडे टीम में क्रुणाल पांड्या को मौका देना चाहिए, आप अपनी प्रतिक्रिया और जजमेंट कमेंट बॉक्स में साझा करें


