महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर रहस्य और बढ़ता जा रहा है। अटकले थमने का नाम नहीं ले रही हैं। टीम इंडिया को वेस्टइंडीज दौरे पर जाना है। जिसको लेकर कहा जा रहा है कि क्या धोनी इस दौरे पर जाएंगे? या अपने संन्यास का एलान करेंगे? तमाम बातें कही जा रही हैं। इस बीच 19 जुलाई को वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम चयन के लिए होने वाली बैठक टल गई, जो अब रविवार 21 जुलाई को होगी।
Third party image reference
वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन रविवार को मुंबई में होना है लेकिन उससे पहले शनिवार को भारतीय चयनकर्ताओं और कप्तान विराट कोहली के बीच में विशेष बैठक होगी जिसमें महेंद्र सिंह धौनी के भविष्य और शिखर धवन की फिटनेस पर भी चर्चा होगी। इस बैठक में यदि कोहली को लगेगा कि धोनी की अभी टीम को जरुरत है तो वे टीम के साथ बने रहेंगे। इस बात का खुलासा BCCI ने खुद किया है।
Third party image reference
धोनी ने अभी तक अपने भविष्य को लेकर कुछ नहीं बताया है, ऐसे में अटकलों का बाजार गर्म है. पहले माना जा रहा था कि धोनी वर्ल्ड कप 2019 के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। लेकिन इस संबंध में कप्तान विराट कोहली को कोई जानकारी नहीं है। धोनी के वेस्टइंडीज के दौरे पर नहीं जाने की संभावना ज्यादा है। 3 अगस्त से शुरू होने वाले इस दौरे के लिए युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत को चुना जा सकता है।
Third party image reference
धोनी 38 साल के हो गए हैं। ऐसे में यह साफ है कि धोनी 2023 का वर्ल्ड कप तो नहीं ही खेलेंगे। ऐसे में चयन समिति चाहती है कि वो युवा खिलाड़ियों को मौका दे और आगामी विश्व कप के लिए तैयार करे। संभावना ऐसी भी जताई जा रही है कि धोनी अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में खेल सकते हैं।


