Friday, July 19, 2019

महेंद्र सिंह धोनी का पूरा परिवार चाहता है कि संन्यास लेने से पहले अब धोनी करें ये काम|


Third party image reference
वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के हार की उतनी चर्चा नहीं हो रही है जितनी इस बात की हो रही है कि महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से संन्यास कब लेंगे| यह एक ऐसा प्रश्न है जो आज हर कोई जानना चाहता है| इस सवाल का अगर कोई जवाब दे सकता है तो वह सिर्फ धोनी है| बीसीसीआइ पदाधिकारी हों या फिर चयनकर्ता किसी को नहीं पता कि धोनी संन्यास का ऐलान कब करेंगे|

Third party image reference
धोनी के परिवार के सदस्य व उनके करीबी मित्र भी यह नहीं जानते कि धोनी कब संन्यास लेंगे| पारिवारिक सूत्रों के अनुसार धोनी ने क्रिकेट के संबंध में जब भी कोई निर्णय लिया है तो वो परिवार को उसमें शामिल नहीं करते है| चाहे टेस्ट छोड़ने की बात हो या वनडे व टी-20 की कप्तानी की| माही ने अचानक फैसले लेकर सभी को चौंकाया है|

Third party image reference
धोनी का परिवार सिर्फ ये चाहता है की धोनी संन्यास लें या फिर खेलते रहें लेकिन अब धोनी अपने परिवार को पूरा समय दें| परिवार के लोगों ने कहा कि वे यह जरूर चाहते हैं कि माही अब परिवार को ज्यादा समय दें| आपको क्या लगता है धोनी को अभी खेलते रहना चाहिए या फिर संन्यास लेकर भारतीय टीम का कोच बन जाना चाहिए ? आप अपने जवाब कमेंट कर के जरुर दें|