Tuesday, July 16, 2019

वर्ल्ड कप की विजेता इंग्लैंड के खिलाडियों ने अपने परिवार के साथ मनाई खुशियां

Image result for वर्ल्ड कप की विजेता इंग्लैंड के खिलाडियों ने अपने परिवार के साथ मनाई खुशियां

वर्ल्ड कप की विजेता इंग्लैंड के खिलाडियों ने अपने परिवार के साथ मनाई खुशियां …आईसीसी विश्व कप 2019 का खिताब मेजबान इंग्लैंड ने जीत लिया है। 14 जुलाई को हुए लॉर्ड्स में विश्व कप के फाइनल और रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हरा दिया।
न्यूजीलैंड टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 241 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की टीम भी 241 रन ही बना पाई। इसके बाद सुपर ओंवर हुआ जिसमें इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने 13 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने भी 13 रन ही बनाए। हालांकि सर्वाधिक बाउंड्री होने के कारण इंग्लैंड को विजेता घोषित किया गया।
44 सालों के लंबे अरसे बाद इंग्लैंड पहली बार विश्व कप खिताब जीता है। इस फाइनल मुकाबले को जीतने के बाद इंग्लैंड टीम के खिलाड़ियों की जीत की खुशी का ठिकाना नहीं था। मैदान में सभी खिलाड़ी जश्न मना रहे थे तथा उनके परिवार के सदस्य भी वहां मौजूद हैं जो उनके साथ इस बड़े लमहे को देख रहे थे।
तस्वीरों में आप देख सकते हैं बेन स्टोक्स, जो रूट, जेसन रॉय और जोस बटलर जैसे दिग्गज खिलाड़ी अपने परिवार तथा बच्चों के साथ तस्वीरों में दिखाई दे रहे हैं। वह वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ खड़े तथा बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
दोस्तों विश्वकप 2019 की इस जीत पर आप इंग्लैंड टीम के बारे में क्या राय देना चाहेंगे? कमेंट में अवश्य बताएं धन्यवाद।
Hindi Planet News पर ये खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो इसे लाइक करके अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें | ऐसी ही मजेदार खबरें पढ़ने के लिए हमें फॉलो जरुर करें |