रोजाना क्रिकेट से जुड़ी हुई खबर प्राप्त करने के लिए हमें ऊपर दिया गया पीले बटन पर क्लिक करके फॉलो करें।
दोस्तों हाल ही में वनडे क्रिकेट को नया विश्व चैंपियन मिला है। वर्ल्ड कप की समाप्ति के बाद आईसीसी ने ताजा बल्लेबाजी गेंदबाजी तथा टीम रैंकिंग जारी की है। आइए देख लेते हैं सूची
टॉप 10 वनडे बल्लेबाजों की सूची
Third party image reference
आईसीसी द्वारा जारी रैंकिंग में भारतीय कप्तान विराट कोहली 886 रेटिंग अंकों के साथ पहले नंबर पर मौजूद हैं। वही रोहित शर्मा दूसरे, बाबर आजम तीसरे तथा डुप्लेसिस चौथे नंबर पर मौजूद हैं।इनके अलावा न्यूजीलैंड के रोस टेलर पांचवें तथा न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन छठे तथा ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर सातवें नंबर पर मौजूद हैं। इंग्लैंड के बल्लेबाज जोए रूट आठवें स्थान पर हैं। वहीं इंग्लैंड के ही बल्लेबाज जेसन रॉय को 3 अंकों का इजाफा हुआ है और उन्होंने टॉप-10 में जगह बनाई है।
टॉप 10 वनडे गेंदबाजों की सूची
Third party image reference
आईसीसी द्वारा जारी वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह 809 रेटिंग अंकों के साथ पहले नंबर पर हैं। ट्रेंट बोल्ट दूसरे स्थान पर हैं। 1 अंक के फायदे के साथ रबाडा तीसरे स्थान पर हैं। चौथे स्थान ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस मौजूद है। 5 वे तथा छठे स्थान पर इमरान ताहिर और मुजीब जॉर्डन है। क्रिस वोक्स 6 अंकों के फायदे के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। मिचेल स्टार्क तथा राशिद खान आठवीं तथा नौवें स्थान पर है। मैट हेनरी 5 अंकों के फायदे के साथ दसवें स्थान पर हैं।
टॉप 10 वनडे ऑलराउंडरो की सूची
Third party image reference
अगर बात करें आईसीसी वनडे के ऑलराउंडर खिलाड़ियों की तो शाकिब अल हसन 406 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं। बेन स्टोक दूसरे तथा मोहम्मद नबी तीसरे स्थान पर हैं। चौथे स्थान पर इमाद वसीम तथा पांचवें स्थान पर राशिद खान है। छठे स्थान पर जैसन होल्डर हैं। नौवें तथा दसवें स्थान पर सिकंदर राजा तथा मोहम्मद हफीज हैं।
हमें लाइक और शेयर जरूर करें।
क्या ऑल राउंडर्स की सूची में कोई भारतीय खिलाड़ी भी अपनी जगह बना पाएगा कमेंट करके जरूर बताएं।


