Thursday, July 18, 2019

धोनी के संन्यास पर पूर्व खिलाड़ी ने कहा, धोनी संन्यास नहीं लेगा उसे धक्के मारकर निकाल दो

2019 विश्व कप के शुरू होने से पहले ये संभावना जताई जा रही थी कि महेंद्र सिंह धोनी 2019 विश्व कप खेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे. लेकिन 2019 विश्व कप के दौरान धीमी बल्लेबाजी की आलोचनाओं के बावजूद धोनी ने अब तक अपने संन्यास पर कोई बयान नहीं दिया है.

Third party image reference
धोनी के संन्यास को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने काफी हैरान करने वाला बयान दिया है. योगराज सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि धोनी संन्यास नहीं लेगा, और उसे धक्के मारकर टीम से बाहर निकालना पड़ेगा.

Third party image reference
योगराज सिंह ने धोनी को धक्के मारकर टीम से बाहर करने की बात करने के साथ ही ये भी कहा कि जिस तरह धोनी ने द्रविड़, गंभीर, लक्ष्मण, सहवाग और युवराज को मैदान से संन्यास नहीं लेने दिया इसी तरह धोनी का संन्यास भी मैदान से नहीं होना चाहिए.