Friday, July 19, 2019

भारत का वो दिग्गज खिलाड़ी जिसने सचिन और कोहली को खोजकर उन्हें टीम में जगह दी थी

आज हम आपको टीम इंडिया के उस दिग्गज खिलाड़ी के बारे में बता रहे हैं जिसकी पारखी नज़र आए भारतीय क्रिकेट जगत को बेहद फायदा हुआ है. इस खिलाड़ी ने सचिन तेंदुलकर और कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की खोज करने उन्हें भारतीय टीम में जगह दी थी.

Third party image reference
ये खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर हैं. दिलीप वेंगसरकर की पारखी नज़र ने सचिन तेंदुलकर की बैटिंग को देखते ही उनके हुनर को समझ लिया था जिसके बाद दिलीप वेंगसरकर ने सचिन तेंदुलकर को मुंबई की रणजी टीम एन जगह दी थी. सचिन तेंदुलकर ने रणजी टीम में जगह पाने के काफी जल्दी ही भारतीय टीम का सफ़र तय कर लिया था.

Third party image reference
दिलीप वेंगसरकर ने विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज के हुनर को पहचान कर उन्हें टीम इंडिया में जगह दी थी.

Third party image reference
एक किताब के विमोचन के मौके पर दिलीप वेंगसरकर ने कहा था कि मैने विराट कोहली को उस समय राष्ट्रीय टीम में जगह दी जिस समय महेंद्र सिंह धोनी और गैरी कर्स्टन ने विराट कोहली का नाम भी नहीं सुना था. दिलीप वेंगसरकर के अनुसार गैरी कर्स्टन और महेंद्र सिंह धोनी विराट कोहली की जगह एस बद्रीनाथ को टीम में जगह देना चाहते थे लेकिन उन्होंने विराट कोहली को टीम में जगह देने के लिए ज़ोर दिया था.

Third party image reference
Source : ESPNcricnfo.com
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक ज़रूर करें, साथ ही आप अपने विचार हमें कमेंट करके बता सकते हैं. क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही दिलचस्प ख़बरों के लिए फॉलो का बटन दबाएं