HomeUnlabelled
धोनी के संन्यास को लेकर गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान, कह डाली ऐसी बात
धोनी के संन्यास को लेकर गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान, कह डाली ऐसी बात
विश्व कप के सेमीफाइनल में ही भारत का सफर खत्म होने के बाद से एमएस धोनी के संन्यास की अटकलें तेज हो गई थी।
डेस्क। विश्व कप के सेमीफाइनल में ही भारत का सफर खत्म होने के बाद से एमएस धोनी के संन्यास की अटकलें तेज हो गई थी। माना जा रहा था कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला उनका आखिरी मैच है, लेकिन अभी तक धोनी ने संन्यास को लेकर कुछ नहीं कहा है। धोनी के संन्यास को लेकर पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भी अपनी राय सबके सामने रखी है।
धोनी की टीम में उपयोगिता को लेकर गौतम गंभीर ने टीवी9 भारतवर्ष से खास बातचीत में कहा कि हमें भविष्य के बारे में सोचना चाहिए। जब धोनी कप्तान थे तब उन्होंने भी भविष्य के बारे में सोचते थे। एक वक्त उन्होंने (धोनी ने) ऑस्ट्रेलिया में बोला था कि मैं (गौतम गंभीर), सचिन और सहवाग इकट्ठे नहीं खेल सकते सीबी सीरीज। क्योंकि ग्राउंड बहुत बड़े हैं, वो चाहते हैं कि अगले वर्ल्ड कप के लिए युवा खिलाड़ी हों।'
धोनी के जाने के बाद उनकी जगह कौन लेगा और क्या भारतीय टीम इसके लिए तैयार है, इस सवाल पर गंभीर ने बेबाकी से जवाब दिया, “किसी के जाने न जाने से क्रिकेट नहीं रुकता। बड़े-बड़े खिलाड़ी आए और चले भी गए लेकिन क्रिकेट नहीं रुका। क्रिकेट किसी भी व्यक्ति से बहुत ऊंचा है बड़ा है।”
गंभीर ने बताया कि “2011 वर्ल्ड कप के बाद धोनी ने कहा था कि अब अगले वर्ल्ड कप के पहले नए खिलाड़ियों को मौका दिया जाना चाहिए, उन्हें 80-100 गेम्स का अनुभव दिया जाना चाहिए। ऐसे में अब हमारे पास मौका है, युवा खिलाड़ी को मौका दिया जाना चाहिए। ताकि आपको पता तो चलेगा की अगले वर्ल्ड कप में किस खिलाड़ी को मौका दिया जाना चाहिए।”
प्लीज सब्सक्राइब यूट्यूब चैनल
गंभीर ने आगे कहा, “लोग बोलते हैं एमएस जाएगा तो उसकी जगह कौन लेगा, शायद ये हमने बाकी खिलाड़ियों के लिए भी बोला था। लेकिन हमें ये कमी नहीं महसूस हुई। खिलाड़ी आएंगे खिलाड़ी खेलेंगे।”
गोवर्मेन्ट एप्रूव्ड प्लाट व फार्महाउस मात्र रु. 2600/- वर्गगज, टोंक रोड (NH-12) जयपुर में 9314166166