Wednesday, July 17, 2019

वेस्टइंडीज दौरे से पहले विराट कोहली को लेकर आई बड़ी खबर, जानिए खेलेंगे या नहीं

नमस्कार दोस्तों, पहले तो मैं आप सबका अपने चैनल SHIV SHANKAR में हार्दिक स्वागत करता हूं| आज हम आपसे बात भारतीय कप्तान विराट कोहली को लेकर कर रहे है| पहले ऐसा माना जा रहा था कि वेस्टइंडीज दौरे से विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है और उनकी जगह किसी और खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जा सकता है|

copyright: shiv shankar
लेकिन अब विराट कोहली को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है| दरअसल 'आज तक' रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली इस पूरे दौरे के लिए भारतीय टीम संग वेस्टइंडीज जरूर जाएंगे|

copyright: shiv shankar
बता दें वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन शुक्रवार को किया जाएगा| वेस्टइंडीज के साथ भारतीय टीम 3 टी-20 मैच, 3 वनडे मैच और 2 टेस्ट मैच खेलेगी| वर्ल्ड कप में भारत की हार के बाद विराट कोहली की कप्तानी पर कई सवाल खड़े हुए थे|

Third party image reference
बीसीसीआई से पहले विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को लिमिटेड ओवरों की सीरीज से आराम दिया जाने का ऐलान किया गया था और साथ ही रोहित शर्मा को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए कप्तान बनाया जाना तय लग रहा था| लेकिन अब विराट पूरे दौरे पर टीम इंडिया की तरफ से कप्तानी करते हुए नजर आएंगे| बता दें विराट कोहली ने वेस्टइंडीज दौरे पर ना जाने के फैसले से यू-टर्न लिया है|
दोस्तों क्या वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को देनी चाहिए या रोहित शर्मा को अपनी राय दें?