Wednesday, July 17, 2019

विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच मनमुटाव की खबरों को लेकर गौतम गंभीर ने किया बड़ा खुलासा


Third party image reference
जब से भारतीय टीम विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में हारी है, भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा के बीच मनमुटाव की खबरें आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ड्रेसिंग रूम में विराट और रोहित के बीच कुछ भी ठीक नहीं है.

Third party image reference
सेमीफाइनल मैच के बाद विराट कोहली जब सभी खिलाड़ियों से मिल रहे थे तो उन्होंने रोहित शर्मा से बातचीत नहीं की थी, जिसके बाद यह कयास लगाए जाने लगे कि दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई है. हालांकि इस मामले में गौतम गंभीर ने बड़ा खुलासा किया है.
गौतम गंभीर ने कही यह बात
गौतम गंभीर ने कहा कि इन खबरों में कोई भी सच्चाई नहीं है. विराट और रोहित दोनों ही जिम्मेदार खिलाड़ी है और वह कोई ऐसा काम नहीं करेंगे. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि बीसीसीआई को इस मुद्दे पर तुरंत एक्शन लेना चाहिए, नहीं तो यह मुद्दा बड़ा हो सकता है. गौतम गंभीर ने कहा कि इससे पहले भी कई बार मीडिया में ऐसी खबरें आ चुकी है. पहले धोनी-सहवाग, धोनी-युवराज और न जाने कितने मुद्दे उठाए गए हैं.

Third party image reference
लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे को बीसीसीआई को खत्म करना चाहिए. गौतम गंभीर ने कहा- मुझे नहीं पता कि ड्रेसिंग रूम में क्या हो रहा है. लेकिन दूर से सब सही दिख रहा है. दोनों ही परिपक्व खिलाड़ी है और मुझे नहीं लगता कि उनकी बीच दरार की अटकलों में कोई सच्चाई है.
Source:- sportzwiki.com