Saturday, July 20, 2019

वेस्टइंडीज दौरे से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने किया बड़ा फैसला, जानकर गर्व होगा आपको

हेलो दोस्तों, जैसा कि आप जानते है वर्ल्ड कप टूर्नामेंट की समाप्ति के बाद अब भारतीय टीम को वेस्टइंडीज दौरे के लिए रवाना होना है| भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं लाजबाव विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थी| लेकिन अभी तक धोनी की तरफ से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है|

COPYRIGHT: MISS POPPY
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप के बाद से मीडिया से दूरी बनाए हुए है जिस कारण यह माना जा रहा है कि वो जल्द ही रिटायरमेंट की घोषणा कर सकते है| उनके करीबी दोस्त अरुण पांडे ने यह साफ कर दिया है कि अभी उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है|

COPYRIGHT: MISS POPPY
टीम इंडिया को 3 अगस्त से वेस्टइंडीज का दौरा करना है| अब सभी क्रिकेट प्रेमियों के मन में यह सवाल उत्पन्न हो रहा होगा कि क्या चयनकर्ता इस दौरे पर महेंद्र सिंह धोनी को टीम में शामिल करेंगे या नहीं| हालांकि इस दौरे से पहले खुद महेंद्र सिंह धोनी ने एक ऐसा फैसला किया है जिसे जानकर आपको गर्व जरूर होगा|

COPYRIGHT: MISS POPPY
जानिए क्या लिया महेंद्र सिंह धोनी ने फैसला
महेंद्र सिंह धोनी ने एक ऐसा फैसला लिया है जिसके बाद उनके रिटायरमेंट की खबर बिल्कुल शांत हो गई है| बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने 'पीटीआई' को बताया कि धोनी ने वेस्टइंडीज दौरे से पहले खुद को अनुपलब्ध बताया है क्योंकि वो अपने अर्धसैनिक रेजीमेंट के साथ 2 महीने बताएंगे यानी अब महेंद्र सिंह धोनी ने यह फैसला किया है कि वो 2 महीने तक सैनिक भाइयों के साथ रहेंगे| देश के लिए महेंद्र सिंह धोनी का ऐसा प्रेम देखकर उनके सभी क्रिकेट फैंस काफी ख़ुश हो गए है| आपको बता दें महेंद्र सिंह धोनी लेफ्टिनेंट-कर्नल है| धोनी ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए बैठक से एक दिन पहले बीसीसीआई को यह बड़ी जानकारी दी है|
आप इस मामले में धोनी के बारे में क्या कहना चाहेंगे? अपनी राय जरूर दें !