Tuesday, July 16, 2019

फाइनल में गुप्टिल हुए रन आउट और न्यूजीलैंड मैच हार गया,सोशल मीडिया यूज़र्स ने कही ये बात

नमस्कार दोस्तों, एक बार फिर से स्वागत है आप सभी का रोमांटिक लव में । दोस्तों इस पोस्ट में हम बात करने वाले है वर्ल्ड कप के फाइनल मैच के बारे में ।दोस्तों इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराते हुए वर्ल्ड कप 2019 का खिताब अपने नाम कर लिया है ।

फाइनल में गुप्टिल हुए रन आउट और न्यूजीलैंड मैच हार गया,सोशल मीडिया यूज़र्स ने कही ये बात
Google Search
बता दे की फाइनल 14 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स मैदान में खेला गया, इस दौरान मैच टाई होने पर सुपर ओवर करवाया गया, इसके बाद वहां भी स्कोर बराबर रहने पर मैच में दोनों टीमों की ओर से लगी बाउंड्री के आधार पर मैच का फैसला हुआ। जिसमें इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड पर भारी पड़ गई। बताते चले की सुपर ओवर में इंग्लैंड ने 15 रन बनाए थे, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम भी 15 रन ही बना पायी और मार्टिन गुप्टिल आखिरी बॉल पर रन आउट हो गए,जिसके चलते न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा।


Google Search
दोस्तों मजेदार बात ये है की इसके बाद भारतीय फैन्स सोशल मीडिया पर धोनी के रन आउट वाला फोटो शेयर करते हुए गुप्टिल को ट्रोल करने लगे और लिखा कि कर्म किसी को नहीं बख्शते।


Google Search
क्या था पूरा मामला – दोस्तों बात दे कि 10 जुलाई को खेले गए टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 18 रन से हराया था। उस मैच में धोनी का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट था। धोनी जब 49 रन के स्कोर पर खेल रहे थे तो उन्होंने एक रन को दो रन में बदलने की कोशिश की, इसी दौरान वे स्ट्राइकर एंड पर मार्टिन गुप्टिल के सीधे थ्रो पर रन आउट हो गए थे और भारत का 8वां विकेट गिर गया था,जिसके बाद भारत के जीतने की उम्मीद भी खत्म हो गई और बाकी 2 विकेट भी अगली कुछ बॉल पर गिर गए, और भारत मैच हार के वर्ल्ड कप की रेस से बहार हो गया था ।

Google Search
दोस्तों वर्ल्ड कप के फाइनल में गुप्टिल भी धोनी की तरह ही रन आउट हो गए, जिसके चलते न्यूजीलैंड की टीम भी ये मैच हार गई। अब भारतीय फैन्स सोशल मीडिया पर दोनों के रन आउट का फोटो शेयर करते हुए गुप्टिल को ट्रोल कर रहे हैं। फैन्स लिख रहे हैं कि अब यकीन हो गया, कर्म बूमरैंग की तरह होते हैं, और अपना किया ही अपने पास लौटकर आ जाता है।


Google Search
कई लोगो ने लिखा कि कर्म बेहद खराब होते हैं वे किसी को नहीं छोड़ते।


Google Search
एक यूजर ने लिखा, यहां तक कि भगवान भी किसी की वजह से धोनी को रोते नहीं देखना चाहते।


Google Search
वही दूसरे ने लिखा, मैंने जब तक ये नहीं देखा था, मैं कर्म पर भरोसा नहीं करता था।


Google Search
तस्वीरो में देखिये लोगो ने कैसे-कैसे मजेदार कमेंट्स किये ।


Google Search
दोस्तों आपकी क्या राय है हमें कमेंट करके जरुर बताये ।


Copyright Holder: Romantic Love
दोस्तों आपको हमारी ये पोस्ट कैसी लगी हमें कमेंट करके जरुर बताये और ऐसी ही और भी पोस्ट्स पाने के लिए हमें फॉलो जरुर करे