Tuesday, July 16, 2019

क्रिकेट के नियम के हिसाब से ENG नहीं बल्कि NZ होना चाहिए था वर्ल्ड चैंपियन, जानिए क्यों

क्रिकेट न्यूज़ के अपडेट के लिए ऊपर दिए गए पीले बटन को दबाकर फॉलो करें।
विश्व कप 2019 का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला गया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 242 रनों के लक्ष्य रखा। जवाब में इंग्लैंड की टीम भी 50 ओवर में 241 रन ही बना पाई। उसके बाद खेले गए सुपर ओवर मुकाबले में इंग्लैंड ने यह विश्व कप जीत लिया।

क्रिकेट के नियम के हिसाब से ENG नहीं बल्कि NZ होना चाहिए था वर्ल्ड चैंपियन, जानिए क्यों
Third party image reference
न्यूजीलैंड टीम तो मैच 50वें ओवर में ही जीत लेता पर उसके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके वजह से आज वह विश्व कप विजेता नही है। अगर उनके साथ ऐसा नहीं होता तो आज वह विश्व कप विजेता होते। चलिए जानते है आखिर उनके साथ क्या धोखा हुआ था।
न्यूजीलैंड टीम के साथ कुछ ऐसा हुआ नहीं तो होता वर्ल्ड चैंपियन
दरअसल, इंग्लैंड को 50वें ओवर की आखिरी 3 गेंदों में 9 रन बनाने की जरूरत थी। उस समय स्टोक्स और आदिल रशीद बल्लेबाजी कर रहे थे। स्टोक्स स्ट्राइकर एंड पर जबकि नॉन स्ट्राइक एंड पर आदिल रशीद खड़े थे। बोल्ट ने जैसे ही ओवर की चौथी गेंद फेंकी वैसे ही स्टोक्स ने डीप मिडविकेट की ओर शॉट खेल दिया। 1 रन पूरा करने के बाद स्टोक्स दूसरे रन के लिए दौड़ पड़े। इस बीच गप्टिल की थ्रो स्टोक्स के बल्ले से लगकर चौके के लिए चली गई।

Third party image reference
इसके बाद अंपायर ने आपस में बातचीत करने के बाद इंग्लैंड को 6 रन दे दिए। इस तरह जहां सिर्फ 2 रन होने चाहिए थे वहां इंग्लैंड को 4 रन और अतिरिक्त मिल गए यानी कुल मिलाकर इंग्लैंड के खाते में 6 रन जुड़ गए। अब इंग्लैंड को आखिरी 2 गेंदों में जीत के लिए सिर्फ 3 रन की दरकार थी।
क्या कहते है क्रिकेट के नियम
आईसीसी के नियम 19.8 के अनुसार, यदि ओवर थ्रो के बाद गेंद बाउंड्री के पार जाती है, तो पेनल्टी के रन में बल्लेबाजों द्वारा पूरे किए गए रन भी जुड़ते हैं। यदि बल्लेबाज रन के लिए लिए दौड़ रहे हैं, तब यह देखा जाता है कि फील्डर की गेंद थ्रो करने के समय दोनों बल्लेबाज क्रॉस हुए या नहीं। और इसी को देखकर कुल रन जोड़ टीम को दिए जाते हैं। लेकिन जब मार्टिन गप्टिल ने थ्रो फेंकी, तब बेन स्टोक्स और आदिल रशीद ने दूसरे रन के लिए एक दूसरे को क्रॉस नहीं किया था। इस तरह इंग्लैंड को जहां दो रन मिले, वहां सिर्फ एक रन ही होना चाहिए था।

Third party image reference
मैच खत्म होने के बाद स्टोक्स ने न्यूजीलैंड टीम से माफी भी मांगी थी। उन्होंने कहा कि, आखिरी ओवर में गेंद मेरे बल्ले से लगकर सीमारेखा के पार गई, आपने ऐसा सोचा नहीं होगा। मैंने केन से उस बारे में अनगिनत बार माफी मांगी है। मैं ऐसा नहीं करना चाहता था।
दोस्तों, आपका क्या मानना है? क्या न्यूजीलैंड टीम के साथ हुआ है? अपना जवाब हमे नीचे कमेंट करके जरूर बताए।