भारतीय क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के साथ आईसीसी ने दो अन्य खिलाड़ियों को एक खास सम्मान से नवाजा है। जिसके बारे में जानकर उनके सभी फैन्स गर्व जरूर महसूस करेंगे। दरअसल सचिन दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड के साथ दो बार की विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर कैथरीन फिट्जपैट्रिक को आईसीसी ने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है।
Third party image reference
46 साल के सचिन इस प्रतिष्ठित सूची में स्थान पाने वाले छठे भारतीय हैं। सचिन से पहले साल 2018 में भारत के ही पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ को यह सम्मान मिल चुका है।
आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल भारतीय क्रिकेटर:
Third party image reference
2009: बिशन सिंह बेदी
2009: सुनील गावस्कर
2009: कपिल देव
2015: अनिल कुंबले
2018: राहुल द्रविड़
2019: सचिन तेंदुलकर।
इस सम्मान को हासिल करने वाले तेंदुलकर ने रविवार रात लंदन में आयोजित एक समारोह में कहा कि यह उनके लिए बहुत बड़ा सम्मान है।
Third party image reference
बता दें कि सचिन अंतरराष्ट्रीय टेस्ट-वनडे दोनों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 200 टेस्ट मैचों में 53.78 की औसत से 15921 रन बनाए, जिसमें 51 शतक शामिल हैं। वहीं 463 वनडे अंतरराष्ट्रीय में 44.83 की औसत से 18426 रन बनाए हैं, जिनमें 49 शतक शामिल हैं।
(आप सचिन तेंदुलकर की इन उपलब्धियों पर अपनी क्या प्रतिक्रिया व्यक्त करना चाहेंगे? कमेंट अवश्य कीजिये।)


