दोस्तों भारतीय टीम हाल ही में वेस्टइंडीज दौरा करने वाली है।जहां पर 3 अगस्त से लेकर 3 सितंबर तक भारतीय टीम को तीन वनडे, टी20 और दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है। ऐसे में वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम में कई महत्वपूर्ण बड़े बदलाव देखे जा सकते है।
Third party image reference
वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन 19 जुलाई को किया जाना था, लेकिन बोर्ड ने यह चयन अब रविवार तक टाल दिया है।
Third party image reference
बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने बोर्ड की अगुवाई में भारतीय टीम चयन करेंगे। ऐसे में भारतीय टीम के चयन के दौरान क्या महेंद्र सिंह धोनी उपलब्ध होंगे या फिर नहीं इसकी पुष्टि अभी पूर्ण रुप से नहीं की गई है। फिलहाल 19 जुलाई को भारतीय टीम का चयन इसलिए नहीं किया जा रहा है कि बोर्ड ने भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों का फिटनेस रिपोर्ट मंगवाया है उसके बाद रविवार को भारतीय टीम का चयन किया जाएगा।
Third party image reference
दोस्तों देखा जाए तो जब से विराट कोहली को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है तब से लेकर अब तक भारतीय टीम के मुकाबलों की जीत प्रतिशत 74% रही है। ऐसे में विराट कोहली के एक मुकाबले में खराब प्रदर्शन को लेकर उनसे कप्तानी लेना बेहद मुश्किल है।अंदाजा यह भी लगाया जा रहा है कि इस दौरे पर विराट कोहली शायद ही आराम लेंगे।


