Friday, July 19, 2019

धोनी नहीं बल्कि इस खिलाड़ी की कप्तानी में फर्श से अर्श तक पहुंची थी भारतीय टीम

भारतीय क्रिकेट टीम का शुमार इस समय क्रिकेट जगत की टॉप टीमों में होता है. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप और टी-20 वर्ल्ड कप जीता था लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम को ज़मीन से आसमान तक पहुंचाने का श्रेय महेंद्र सिंह धोनी नहीं बल्कि सौरव गांगुली को जाता है.

Third party image reference
सौरव गांगुली ने जिस समय भारतीय टीम की कप्तानी संभाली उस समय टीम इंडिया पर फिक्सिंग के काले मंडरा रहे थे लेकिन सौरव गांगुली ने टीम की कमान संभालने के बाद टीम को ज़मीन से आसमान तक की बुलंदियों तक पहुंचाया था.

Third party image reference
सौरव गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया 2003 विश्व कप के फाइनल में पहुंची थीं, लेकिन फाइनल मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था.

Third party image reference
90 के दशक में भारतीय टीम को सिर्फ घरेलू मैदानों पर ही अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम माना जाता था, विदेशी पिचों के बाउंस के सामने भारतीय खिलाड़ी अक्सर घाराशायी हो जाते थे लेकिन गांगुली ने विदेशों में सीरीज जीतकर इस छवि को बदल डाला था.

Third party image reference
एक समय में क्रिकेट जगत की अन्य टीमों के खिलाड़ी भारतीय खिलाड़ियों के साथ स्लेजिंग किया करते थे, लेकिन सौरव गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया ने ईंट का जवाब पत्थर से देना सीख लिया था.

Third party image reference
Source : ESPNcricnfo.com
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक ज़रूर करें, साथ ही आप अपने विचार हमें कमेंट करके बता सकते हैं. क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही दिलचस्प ख़बरों के लिए फॉलो का बटन दबाएं.