प्यार और इश्क में लोग आसमान से चाँद सितारे तोड़ लाने की बात करते हैं। कभी प्यार में लोग अजीबों-गरीब हरकतें भी करते हैं। अब पत्नी के प्यार में पायलट बने पति की एक ऐसी ही लव स्टोरी सामने आई है। जिसमें पत्नी के सपनों को पूरा करने के लिए पति में सारी हदें पार कर ऐसा कारनामा कर दिया, जिसे जानकर आपके होश उड़ जायेंगे। इश्क में लोग क्या कुछ नहीं करते, आज हम आपको ऐसे कपल की बात बताने जा रहे है।
एक लैला मजनू थे, तो एक हीर रांझा, जिनके प्यार की मिसाले दी जाती है। वहीं प्यार में हदे प्यार करने वाले एक नए कपल की कहानी सामने आई है, जो मिसाल बन गयी। दरअसल, पति ने पत्नी के प्यार में विमान जैसा दिखने वाला एक खूबसूरत और आलीशान घर बनवाया है। जी हां, पत्नी की ख़्वाहिश को पूरा करने के लिए ऐसा घर खड़ा कर दिया।

ये मामला नाइजीरिया की राजधानी अबुजा का है। यहां के निवासी जमाल की पत्नी को घूमने का बहुत शौक है। जमाल ने पत्नी के इसी शौक का ख्याल रखते हुए इस घर को बनाने के बारे में सोचा।
यह घर किसी के सपनों के घर से कम नहीं है। जानकारी के मुताबिक़, इस आलीशान घर में गेस्ट हाउस, मस्जिद, स्विमिंग पूल,गार्डन और खूब हरियाली है। पति जमाल ने बताया कि, उन्होंने विमान जैसा घर इसलिए बनाया है ताकि उनकी पत्नी को हमेशा यही लगे कि वह ट्रैवल कर रही है।
बता दें कि इस आलीशान घर को बनवाने में करीब 20 साल लगे। जमाल ने इस घर को बनवाना साल 1999 में शुरू किया था, उस वक्त उनका बच्चा महज 12 साल का था। कहा जा रहा है कि उनके साथ-साथ उनका बेटा भी घर के डिजाइन में उनकी मदद किया करता था।
इसके अलावा जमाल ने कहा कि परिवार के साथ-साथ है, जो देशवासियों और दुनिया के लोगों को अपना ध्यान खींच रहा है। उन्हें इस बात की खुशी है। समय-समय पर मोहब्बत में तमाम तरह की मिसालें दिखती रहती हैं।


