Saturday, June 6, 2020

पति का हुआ बंटवारा! दोनों पत्नियों ने किया ऐसा, दंग रह गया पूरा थाना

रांची शहर के सदर थाने में शनिवार को एक बड़ा ही हास्यास्पद और अजीबोगरीब मसला सामने आया। इस मसले के बारे में जानकार आप या तो हैरान हो जायेंगे या तो हंस कर लोट-पोट हो जायेंगे। एक आदमी की अगर दो पत्नियां हों तो उनका ख्याल रखना एक चुनौती से कम नही है।

मामला यह है कि एक आदमी की दो पत्नियों ने अपने पत्नी के दिनों का बंटवारा किया है। ये बंटवारा साथ रहने के लिए किया है। पति के सप्ताह में तीन-तीन दिन दोनों के साथ रहने पर सहमति हुई। और दोनों महिलाओं ने पति को एक दिन की छुट्टी भी दी।

पति का हुआ बंटवारा! दोनों पत्नियों ...
दरअसल, शनिवार को दूसरी पत्नी सदर थाने पहुंची और शिकायत की कि इकरारनामे को तोड़ते हुए पांच दिन से उसका पति घर नहीं आया है। वह अपनी पहली पत्नी के साथ रहने लगा है। अब पहली पत्नी के संग गए राजेश की वापसी नहीं होने से दूसरी परेशान थी। शनिवार को दूसरी पत्नी ने थाने में इसे लेकर शिकायत की। इस चक्कर में पुलिस भी परेशानी में पड़ गई। पुलिस ने पति राजेश कुमार को थाने बुलाया और समझाया। इसके बाद राजेश दूसरी पत्नी के साथ चला गया।

पुलिस की मौजूदगी में इससे पूर्व में ही दोनों महिलाओं ने समझौता किया था। यह सहमति बनी थी कि दोनों के लिए पति के साथ रहने के दिन का बंटवारा होगा। सप्ताह में तीन दिन पहली पत्नी और तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा। एक दिन अपना काम करेगा। पर पति जब पांच दिन तक एक ही पत्नी के साथ रह गया तो दूसरी को इसकी शिकायत पुलिस से करनी पड़ी।