ऋषि कपूर बॉलीवुड के कामयाब अभिनेता रहे और लाखों लड़कियां उनकी दीवानी थीं। लेकिन जब ऋषि कपूर ने सबके सामने नीतू सिंह से प्यार का इजहार किया तो उन लड़कियों का दिल टूट गया। दोनों ने एक दूसरे को 5 साल डेट करने के बाद 1980 में शादी कर ली। इनकी शादी को 38 साल हो चुके हैं और उनकी प्रेम कहानी बहुत ही मजेदार है।
नीतू सिंह और ऋषि कपूर अपने शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश है। दोनों ने इस दौरान कई उतार-चढ़ाव देखे। लेकिन फिर भी एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। फिलहाल नीतू सिंह ऋषि कपूर के साथ न्यूयॉर्क में है। इनकी शादी को 38 साल हो चुके हैं। नीतू और ऋषि कपूर की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन जोड़ियों में से एक है।
नीतू सिंह और ऋषि कपूर ने पहली बार फिल्म जहरीला इंसान में एक साथ काम किया था। उस समय नीतू सिंह 14 साल की थी। नीतू सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री में नई आई थी। इस वजह से ऋषि कपूर उन्हें परेशान करते थे, जिससे नीतू परेशान हो जाती थी। नीतू और ऋषि कपूर के बीच पहले दोस्ती हो गई और फिर उनकी दोस्ती देखते ही देखते प्यार में भी बदल गई।
फिल्म खेल खेल की शूटिंग के दौरान इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और उनके अफेयर की खबरें आने लगी। राज कपूर ने अपने बेटे को बॉलीवुड में लॉन्च करने के लिए फिल्म बॉबी बनाई, जिसमें वो किसी नई अभिनेत्री को कास्ट करना चाहते थे। लेकिन नीतू सिंह इस फिल्म में काम करना चाहती थी। हालांकि राज कपूर ने फिल्म के लिए डिंपल कपाड़िया को साइन कर लिया। इसके बाद नीतू सिंह और ऋषि कपूर ने फिल्म ‘रफू चक्कर’, ‘दूसरा आदमी’,’ कभी-कभी’, ‘अमर अकबर एंथनी’ जैसी फिल्मों में काम किया।
दोनों के प्यार के किस्से वायरल होने लगे। राज कपूर ने ऋषि से कह दिया कि अगर वह उनसे प्यार करते हैं तो उनसे शादी कर ले। 1979 में दोनों ने शादी कर ली। अपनी शादी में दोनों ही बेहोश हो गए थे, क्योंकि नीतू कपूर का लहंगा बहुत भारी था और वह इसे संभाल नहीं पा रही थी। जबकि ऋषि कपूर भीड़ को देखकर घबरा गए और बेहोश हो गए।