ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सुजैन खान दोनों एक-दूसरे से तलाक ले चुके हैं। लेकिन आज भी वे दोनों एक-दूसरे के साथ नजर आ जाते हैं। दोनों अपने बच्चों के साथ वेकेशन पर जाते हैं। इन दिनों ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अपनी फिल्म सुपर 30 का प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में ऋतिक ने जीक्यू मैगजीन को इंटरव्यू दिया, जहां उनसे सुजैन के साथ अपने रिश्ते के बारे में सवाल पूछा गया।
ऋतिक ने सुजैन की बहुत तारीफ की और कहा कि यह एक खूबसूरत रिश्ता है। बच्चों के लिए हम दोस्त बने है और यह एक जिम्मेदारी का फैसला है। मैं यह बात कह सकता हूं कि हम दोनों के बीच का प्यार नफरत में नहीं बदल सकता और अगर यह नफरत में बदल रहा है तो प्यार कभी था ही नहीं। प्यार का दूसरा पहलू भी प्यार ही है।
ऋतिक रोशन ने आगे कहा कि जब आप यह बात समझ लेते हैं तो आप सभी चीजों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ जाते हैं और दोबारा से प्यार की खोज में लग जाते हैं। सुजैन ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में ऋतिक रोशन को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि हम कपल नहीं है। लेकिन हमारी बीच दोस्ती का रिश्ता है। ऋतिक मुझे बहुत सपोर्ट करते हैं। यह जोन मेरे लिए बहुत पवित्र है। इस वजह से मैं दुखी और अकेलापन महसूस नहीं करती हूं।
मेरे बच्चे आसानी से एडजस्ट हो जाते हैं। वह चीजों को ऑर्गेनाइज रखते हैं और हम एक साथ नहीं है। लेकिन जरूरत पड़ने पर हम दोनों एक दूसरे के पास पहुंच जाते हैं। बता दें कि ऋतिक की फिल्म सुपर-30 12 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म बिहार के मशहूर गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन पर आधारित है।