न दिनों इंटरनेट पर दोस्ती करना एक शौक बन चुका है, लेकिन कई बार ये शौक खतरनाक भी साबित हो सकता है। एक ऐसा ही मामला हैदराबाद में सामने आया है, जिसे सुनने के बाद युवा इंटरनेट पर दोस्ती करने से पहले सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। साइबराबाद में एक 28 वर्षीय बीटेक ड्रॉप आउट ने टिंडर ऐप पर खुद को डॉक्टर बताकर एक महिला के साथ 3 साल तक रेप किया और उससे 4 लाख रुपए भी वसूले।
महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई करते हुए उसे अरेस्ट कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आरोपी की इन गंदी हरकतों से तंग आकर महिला ने आरोपी के खिलाफ स्थानीय पुलिस स्टेशन में यौन शोषण की शिकायत दर्ज करवाई।
