Monday, June 8, 2020

दुल्हनों के इस बाजार में मिलती है एक से बढ़कर एक सुंदर दुल्हन, बोली लगाकर खरीदते है लोग

आज हम आपको एक ऐसे बाजार के बारे में बताने जा रहे है जहां दुल्हनों की भी बिक्री होती है। इस बाजार में दुल्हन को पूरे साज-ऋंगार के साथ सजाया जाता है और खरीदने वाले सही कीमत देकर उन्हें साथ ले जाते हैं।

दुल्हनों का यह बाजार लगता है यूरोप के बुलगारिया में स्टारा जागोर नाम की जगह पर, जहां साल में 3 बार दुल्हनों का बाजार सजता है। यहां लड़कियां अच्छी तरह से तैयार होकर बाजार में आती हैं। वो बाकाया सज धज कर एक दुल्हन की तरह दिख रही होती हैं।

कई पुश्तों से बुलगारिया के गरीब लोगों की ओर से यह मेला लगाया जा रहा है। इस मेले में लड़कियां अपने परिवार के लोगों के साथ ही आती हैं। बुलगारिया के ऐसे कई परिवार हैं जो आर्थिक रूप से सक्षम न होने की वजह से अपने बेटियों की शादी इस तरह तय करते हैं। इसे इस तरह समझिए कि एक पारिवारिक मिलन समारोह हो रहा है और दूल्हे वाले दहेज दे रहे हैं।

लड़के के साथ बुजुर्ग आदमी भी इस बाजार में आते हैं जो अपनी पसंद की लड़की से बात करते हैं। लड़की पसंद आने पर लड़के के परिवार वाले लड़की के परिवार वालों को रुपए देते हैं और फिर उनकी बेटी को अपनी बहू बनाकर ले जाते हैं।