Monday, June 8, 2020

प्रेमिका से शादी के लिए 40 फीट ऊँचे टावर पर चढ़ा प्रेमी, जान देने की देने लगा धमकी

 पूर्वी चंपारण जिला के केसरिया थाना क्षेत्र में प्रेमिका के प्यार में पागल आशिक ने जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया. वह 40 फिट ऊँचे टॉवर पर चढ़कर जान देने की धमकी देने लगा. देखते ही देखते टॉवर पर चढ़कर प्यार में जान देने की बात क्षेत्र में आग की तरह फैल गई. कुछ ही देर में वहाँ युवक को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.
मामला पूर्वी चंपारण जिला के केसरिया थाना क्षेत्र के सुन्दरापुर मुजहन गांव का है. जहाँ प्रेमिका से शादी के करने लिए आशिक ने 40 फिट ऊँचे टावर पर चढ़ गया. शादी की सहमति नहीं देने पर जान दे देने का ड्रामा करने लगा. इसके बाद ग्रामीणों ने टॉवर से युवक को उतारने के लिए काफी प्रयास किए.
लेकिन युवक का कहना था कि जबतक उसके प्रेमिका के पिता शादी के लिए हां नही कहेंगे. तबतक वह टावर से नहीं उतरेगा. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया ।
शोले फिल्म में तो बसंती एवं उसकी मौसी ने आकर वीरु की जान बचायी. लेकिन इस मामले में न तो प्रेमिका पहुचीं न घर वाले. उल्टा पुलिस मौके पर पहुँच कर उसे थाने ले गयी. बाद में बांड भरकर पुलिस ने उसे छोड़ दिया. ग्रामीणों के अनुसार मजफ्फरपुर जिला के एक युवक को केसरिया थाना क्षेत्र के एक लड़की से प्यार हो गया था.
दोनों के बीच तीन वर्षों से प्रेम चलता था. लेकिन लड़की के पिता ने हाल में ही लड़की की शादी दूसरे जगह ठीक कर दिया. सूचना मिलते ही प्यार में पागल आशिक ने जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया. मौके पर पहुंची पुलिस युवक को समझा बुझाकर टावर से उतारने में कामयाब रही.