Monday, June 8, 2020

पटना में ससुर ने बहू के साथ की अश्लील हरकत, रात में कमरे में घुसकर कहने लगा मेरी हो जाओ

राजधानी पटना में एक ससुर रिश्तों को शर्मशार करने का काम किया है. एक ससुर ने अपनी बहू के साथ रेप करने की कोशिश की है. घटना पटना के बिक्रम थाना इलाके की है.
जहां हथसार गांव में एक ससुर ने अपनी बहू के साथ दुष्कर्म की कोशिश की और मौका देखकर उसके साथ अश्लील हरकत करता रहा. जब वो अपने कमरे में रात को अकेले सोई हुई थी तो ससुर ने उसके कमरे में पहुंच गया और कमरे में पहुंचकर बहू के साथ अश्लील हकरत करने लगा. बहू ने उसकी गंदी हरकतों से तंग आकर बिक्रम थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दिए आवेदन के माध्यम घटना की जानकारी दीच
पीड़ित महिला ने बताया की रात को अपने घर में अकेली सोई थी तभी ससुर ने कमरे में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की और मेरे साथ अश्लील हरकत करने लगा.
जब शोर मचाने पर लोग जुट गए उसे पकड़ लिया. पुलिस ने महिला द्वारा दिए आवेदन के आलोक में छेड़खानी का आरोपी ससुर रामजी साव को गिरफ्तार कर लिया है.और इस मामले के छानबीन की जा रही है.