Sunday, June 7, 2020

43 की उम्र में इतने छोटे लड़के से प्यार कर बैठी एकता कपूर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें



Image- pinterest.com
नमस्कार, बॉलीवुड एक अतरंगी दुनिया है जहाँ से हर रोज़ रोचक खबरें आती रहती हैं. आज एक और ताज़ा खबर कपूर परिवार से आयी है. जी हाँ, हम मशहूर कलाकार जितेन्द्र कपूर के परिवार की बात कर रहे हैं. जितेन्द्र के दो बच्चे हैं, तुषार कपूर और एकता कपूर. पर चौंकाने वाली बात तो ये है कि दोनों में से किसी ने भी अब तक शादी नहीं की है

Image- instagram.com
तुषार की उम्र 42 साल हो चुकी है और एकता की 43. आज तक कभी भी उनके शादी ना करने का राज़ नहीं खुल पाया है. तुषार कपूर की किस्मत फिल्मों में नहीं चली और उन्हें सिर्फ 'गोलमाल' सीरीज में ही काम मिल पाया. हाल ही में एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जो तेज़ी से वायरल हो गयी. उसमें कैप्शन में एकता ने लिखा था 'यही है मेरी ज़िंदगी का प्यार'

Image- instagram.com
पर बता दें कि वो प्यार अभी सिर्फ 2.5 साल (ढाई वर्ष) का है. वह और कोई नहीं बल्कि लक्ष्या कपूर हैं. लक्ष्या, एकता के भतीजे हैं. पर अब आप सोच रहे होंगे कि तुषार कपूर की शादी तो हुई ही नहीं तो ये बच्चा कहाँ से आ गया. बता दें कि लक्ष्या सरोगेसी (यानि किराए की कोक) के जरिये पैदा हुए थे. एकता माँ नहीं हैं पर वह भी एक औरत हैं और हर औरत में एक माँ का भाव तो होता ही है जो एकता अपने भतीजे को दे रही हैं. लक्ष्या की माँ नहीं हैं तो एकता माँ की पूरी ज़िम्मेदारी निभा रही हैं

Image- instagram.com
बता दें कि सीरियल इंडस्ट्री में कपूर परिवार को सोने की खदान मिल गयी. फिलहाल एकता कपूर का सीरियल 'कसौटी ज़िंदगी के 2' प्रसारित किया जा रहा है. जितेन्द्र जी ने ये बात खुद मानी थी कि फिल्मों से ज़्यादा पैसे तो उन्होनें नाटकों से कमा लिए हैं. आपको बुआ-भतीजे का ये प्यार कैसा लगा हमें ज़रूर बताइएगा I