शाहरुख़ खान ने अपने फ़िल्मी करियर में बहुत सफलता हासिल की है। देश-विदेश में उनके चर्चे होते हैं। परंतु पिछले कुछ समय से उनकी फिल्में बहुत बढ़िया कमाई नहीं कर रहीं बल्कि कुछ तो बुरी तरह से फ्लॉप हो रही हैं जबकि कुछ मुश्किल से अपना बजट पूरा कर पा रहीं हैं. इस सब के बीच उन्हें 'डॉन 3' ने सहारा दिया है, उन्हें पूरी उम्मीदें हैं कि ये फिल्म उन्हें फिर से सुपरस्टार बना देगी

Image- catchnews.com
शाहरुख़ ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया जिसमें उनसे बहुत सारे रोचक सवाल पूछे गए। शाहरुख़ से पूछा गया कि क्या वो अक्षय कुमार जैसे एक साल में 3-4 फिल्में कर सकते हैं ? लेकिन फिर तो सीधा यही पूछ लिया गया कि क्या वो अक्षय के साथ काम करेंगे ? शाहरुख़ ने यह सुनते ही साफ़ इंकार कर दिया, शाहरुख़ का कहना है कि वह अक्षय कुमार की फुर्ती का कभी भी मुकाबला नहीं कर सकते। शाहरुख़ कहते हैं कि अक्षय सुबह जितने बजे उठते हैं उतने बजे तो शाहरुख़ सोने के लिए जाते हैं
Image- youtube.com
शाहरुख़ वक़्त के पाबंध नहीं है, वहीं दूसरी तरफ अक्षय के लिए समय सबसे ज़्यादा महत्वपूर्ण है। शाहरुख़ आखिर में हँसते-हँसते कह देते हैं "जिस वक़्त पर अक्षय शूटिंग करके घर वापस जा रहे होंगे तब तक तो मैं सेट पर पहुँच पाऊंगा"। शाहरुख़ और अक्षय की टाइमिंग मेल नहीं खाती इसीलिए उनकी जोड़ी को साथ देख पाना मुश्किल है, परंतु दोनों का दोस्ताना तो हमेशा बरकरार रहेगा।