Friday, June 12, 2020

छोटे पर्दे पर काम कर रही बहनों की ऐसी 5 जोड़ियां जो कर रही हैं दर्शकों के दिलों पर राज

बड़े पर्दे पर हमने भाई-बहनों की कई नामी जोड़ियों को एक काम करते देखा है. जो अपने-अपने लेवल पर इंडस्ट्री में पहचान बना चुके हैं. ऐसी ही कई जोड़ियां छोटे पर्दे पर भी नजर आती हैं,. आज इस आर्टिकल में हम आपको छोटे पर्दे पर काम कर रही बहनों की जोड़ियों के नाम बताने जा रहे हैं. जिन्हें दर्शक काफी पसंद भी करते हैं. तो चलिए आपको बताते हैं इन बहनों की जोड़ियों में किन एक्ट्रेसेस के नाम शामिल हैं -
1. अमृता राव और प्रीतिका राव -
Courtesy
बड़े पर्दे की नामी और पसंदीअ एक्ट्रेस अमृत राव की वबहान का नाम है प्रीतिका राव.
जिन्होंने कलर्स के सीरियल 'बेइंतहां' से एक्टिंग की शुरुआत की है. अमृता और प्रीतिका दिखने में एक जैसी ही हैं. प्रीतिका का डेब्यू सीरियल भी हिट रहा था. हालांकि वह अपनी स्क्रीन से दूर हैं.
2. शफक नाज, फलक नाज -
Courtesy
साल 2013 में स्टार प्लस पर प्रसारित हुई 'महाभारत' में शफक नाज ने कुंती का किरदार निभाया था. कुंती का किरदार निभाने वाली शफक पहली सबसे छोटी उम्र की एक्ट्रेस हैं. इसके अलावा भी वह कई शोज में नजर आ चुकी हैं. शफक की बहन फलक नाज भी 'राधाकृष्ण' सीरियल में देवकी का किरदार निभा चुकी हैं.
3. तनुश्री दत्ता और इशिता दत्ता -
Courtesy
तनुश्री दत्ता जहां बॉलीवुड की नामी एक्ट्रेस हैं तो वहीं इशिता दत्ता ने अपने करियर की शुरुआत छोटे परदे से ही है. हालांकि अब वह फिल्मों में भी डेब्यू कर चुकी हैं लेकिन अब तनुश्री इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकी हैं.
4. गौहर खान और निगार खान -
Courtesy
ये दोनों खान सिस्टर्स छोटे पर्दे की फेमस एक्ट्रेसेस हैं. ये दोनों कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं. इन बहनों को 'द खान सिस्टर्स' शो में भी देखा जा चुका है. गौहर खान टीवी इंडस्ट्री के साथ ही फिल्मों में भी एक्टिव हैं.
5. रोशनी चोपड़ा और दीया चोपड़ा -
Courtesy
रोशनी चोपड़ा और दीया चोपड़ा भी टीवी के कि शोज में नजर आ चुकी हैं. इन दोनों को ही स्क्रीन पर काफी पसंद किया जाता है.