पद्मावत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोणे का आज इंडस्ट्री में सिक्का चलता है. उनकी खूबसूरती के साथ ही सभी उनकी एक्टिंग के भी मुरीद हैं. यही वजह है कि एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग का तो कोई जवाब ही नहीं है. दीपिका जब भी घर से बाहर आती हैं तो उनके आसपास लोगों की भीड़ लग जाती है. ऐसे में उन्हें चोट भी लग सकती है. ऐसी स्थिति से बचने के लिए दीपिका ने भी बॉडीगार्ड रखा हुआ है. जो हर समय उनकी सुरक्षा के लिए उनके साथ रहते हैं.
Courtesy
दीपिका के बॉडीगार्ड का नाम है जलाल.
Courtesy
अब बात करें जलाल की सैलरी की तो रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका जलाल को 80 लाख से लेकर 1 करोड़ के बीच सैलरी देती हैं. यह भी कहा गया था कि दीपिका ने अपनी और रणवीर की शादी में जलाल को ही वेन्यू के सिक्योरिटी गार्ड का हेड बनाया था. अब इन सभी बातों में कितनी सच्चाई है यह तो सिर्फ दीपिका की बता सकती हैं.

Courtesy
फिलहाल एक्ट्रेस अपने घर में ही हैं और रणवीर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं. बीते दिन ही दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था. जिसमें दीपिका, रणवीर के गाल को किस करती हुई नजर आ रही थीं. इस क्यूट और रोमांटिक वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा था- 'दुनिया का सबसे स्कुइशेबल चेहरा. #cuite'
इन दोनों सितारों की शादी को डेढ़ साल का समय हो चुका है लेकिन आज तक इन दोनों के बीच का प्यार और बॉन्डिंग बरकरार है. बात करें वर्कप्लेस की तो दीपिका पादुकोण फिल्म '83' में रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली हैं.