Saturday, June 6, 2020

जयपुर में 60 साल का टेलर एक साल तक करता रहा मासूम से दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो पता चली घिनौनी करतूत

प्रदेश में मासूम बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। अब राजधानी जयपुर में 60 वर्ष के टेलर ने पड़ोसी 14 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म किया। खुद की घिनौनी करतूत किसी को नहीं बताने की हिदायत दी। बालिका चार पांच माह की गर्भवती हुई और उसके पेट में दर्द होने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे तब वारदात का पता चला। इस संबंध में लालकोठी थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
A 14 Year Old Minor Girl Rap Case In Jaipur - जयपुर में 60 ...
थानाधिकारी रायसल सिंह ने बताया कि मामला सामने आने के बाद शुक्रवार को आरोपी 60 वर्षीय टेलर को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को ही उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पूछताछ में बच्ची ने बताया कि सालभर से टेलर अंकल उससे गलत काम कर रहे थे।

इधर, परिजन बोले, बच्ची अकेली

बच्ची के पिता ने आरोप लगाया कि 2 जून को बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन वार्ड में बेटी अकेली है। अस्पताल स्टाफ बेटी के पास किसी भी परिजन को रुकने नहीं दे रहा है। बेटी की मां को भी बाहर निकाल दिया। उनकी बेटी डरी सहमी है। जनवादी महिला समिति की स्मिता शुक्ला भी अस्पताल पहुंची और बच्ची के परिजनों को वार्ड में पीडि़ता के साथ रखने की मांग की।

मरीज के साथ परिजन तो रुकेंगे। किसी भी मरीज के परिनज को रुकने की मनाही नहीं है। ना ही अस्पताल प्रशासन ने किसी को मना किया है।