Saturday, June 6, 2020

करीना कपूर ने क्‍यों कहा ऐसा - मरने के लिए तैयार हो जाओ...

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर लॉकडाउन में अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। लेकिन इस बीच करीना ने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- प्यारे फैट मरने के लिए तैयार हो जाओ। Kareena Kapoor Jogging Picture Goes Viral On Social Media Gets ...करीना के इस पोस्ट पर उनकी दोस्त सोनम कपूर ने कमेंट किया। उन्होंने मसल्स वाली इमोजी शेयर की। वहीं करीना के फैन्स भी उनकी फोटो पर कमेंट कर रहे हैं। उनके फैन ने लिखा- आप कितनी फिट हो।  वहीं दूसरे ने लिखा- मुझे आपका फिटनेस स्टाइल पसंद है।   करीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने गुरुवार को सैफ और तैमूर की फोटो शेयर की थी। फोटो में तैमूर पिता की पीठ पर लेटकर मस्ती करते नजर आ रहे थे। इसके साथ ही करीना ने सोहा अली खान की बेटी इनाया के द्वारा बनाया गया फैमिली ट्री भी शेयर किया।  वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर आखिरी बार इरपान खान के साथ इंग्रेजी मीडिम में नजर आईं थी। यह फिल्म 13 मार्च क रिलीज हुई थी। अब वह करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म तख्त में रणवीर कपूर, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, अनिल कपूर, भूमि पेडनेकर और जाह्नवी कपूर के साथ नजर आने वाली हैं।