सिविल अस्पताल में एक नवजात बच्चा अगवा होने का समाचार पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गया। बीती रात करीब साढ़े दस बजे माहिलपुर निवासी एक नवविवाहिता सिविल अस्पताल में पेट में गैस की दिक्कत होने कारण भर्ती हुई। जब डाक्टरों ने देखा तो वह प्रेग्नेंट थी तो इसी दौरान उसे करीब 10:40 बजे लडक़ा हो गया। पता चला है कि उसकी शादी अभी करीब एक-सवा महीना पहले ही हुई है।
उसने अपने ससुराल वालों को पेट में गैस होने की बात बताई थी। सामाजिक बदनामी के डर के कारण उसके सुसराल वालों ने बच्चा अपने पास न रख कर किसी को दान दे दिया। इसी दौरान बात यह निकल गई कि बच्चा स्टाफ नर्स की ओर से पड़ोस गांव के ही एक परिवार को 60 हजार में बेच दिया गया है।