Thursday, June 11, 2020

इलाज कराने पहुंची महिला के साथ डॉक्टर ने की बदतमीजी, कहा 'तेरा नौकर नहीं हूं'

वायरल हो रही वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लेडी डॉक्टर से इलाज के गिड़गिड़ा रही है। वहीं डॉक्टर इलाज करने से मना कर देता है और महिला के साथ बदतमीज करने लगता है। डॉक्टर महिला से कहते हुए नजर आ रहा है कि मैं तुम्हारा नौकर नहीं हूं।

कहा जाता है कि डॉक्टर भगवान का एक रूप होता है। ऐसे में जब भगवान ही राक्षस का रूप लेले तो क्या किया जाए। इसका उदाहरण आप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में देख सकते हैं। जहां एक लेडी इलाज के लिए डॉक्टर से गिड़गिड़ा रही होती है। तो वहीं डॉक्टर उस लेडी के इलाज करने से मना करते हुए महिला के साथ बदतमीजी पर उतर आता है। यह मामला देश की राजधानी दिल्ली के एक नामी अस्पताल का है।


वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला डॉक्टर से इलाज करने के लिए कहती है। जिसपर डॉक्टर महिला को जवाब देता है कि जा नहीं कर रहा और फिर डॉक्टर महिला के साथ घटिया तरीके से बात करने लगता है। बाद में डॉक्टर के साथ बदतमीजी करते हुए महिला के करीब आते हुए चिल्लाने लगता है। वहीं चिल्लाते हुए डॉक्टर महिला से कहता है कि मैं तेरा नौकर नहीं हूं। इस पर महिला डॉक्टर को जवाब देती है कि आप मेरे नहीं लेकिन इस अस्पताल के नौकर हैं। आप पब्लिक के डॉक्टर हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला दिल्ली के लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल का है। वहीं डॉक्टर का नाम ललित बताया जा रहा है। हांलाकि यह मामला कब का है इस बात की अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। वहीं इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। लोग तरह तरह के कॉमेंट करके डॉक्टर को कोस रहे हैं।