सैफ अली खान शायद इकलौते एक्टर हैं जिनके नाम पर एक खूबसूरत पैलेस है और इसका नाम है पटौदी पैलेस। इस पैलेस को एक होटल चेन को किराए पर चलाने के लिए दे दिया गया था। इसके बाद सैफ को इसे हासिल में करने में भारी कीमत चुकानी पड़ी थी। पिता मंसूर अली खान की मौत के बाद सैफ ने पटौदी पैलेस का नवीनीकरण करवाया।

इस प्रॉपर्टी को इब्राहिम कोठी के नाम से भी जाना जाता है, जो कि हरियाणा के गुरुग्राम जिले के पटौदी कस्बे में स्थित है। यह पैलेस रायल लुक और अपनी भव्यता के चलते काफी मशहूर है। शानदार पेंटिंग और आर्ट वर्क से सजी दीवारें और खूबसूरत गार्डन से घिरा हुआ पैलेस काफी खूबसूरत नजर आता है।
पटौदी पैलेस 10 एकड़ में फैला हुआ है। इसमें 150 कमरे हैं, जिसमें 7 ड्रेसिंग रूम, 7 बेडरूम, 7 बिलियर्ड रूम और साथ ही साथ आलीशान ड्राइंग रूमर शामिल है। इसकी कीमत लगभग 800 करोड़ रुपये है। 200 साल पुराने पटौदी पैलेस को रॉबर्ट टोर रसेल ने डिजाइन किया था।
हालांकि, सैफ चाहते थे कि यह पैलेस जरूरत से ज्यादा लग्जरी होने की अपेक्षा कंफर्ट और शालीन हो, इसलिए उन्होंने इंटीरियर डिजाइनर दर्शिनी शाह से इसका नवीनीकरण करवाया। मालूम हो कि जूलिया रॉबर्ट, मंगल पांडे, वीर-जारा, गांधी: माय फादर और मेरे ब्रदर की दुल्हनी जैसे फिल्मों की शूटिंग इसी पैलेस में हुई है।
सैफ ने मिड डे के साथ एक इंटरव्यू् के दौरान बताया था कि पिता के निधन के बाद पटौदी महल को नीमराना होटल्स को किराए पर देना पड़ा था। अमन और फ्रांसिस होटल चलाते थे। फ्रांसिस का निधन हो गया। अमन ने पटौदी महल वापसी करने का मुझे तरीका बताया। उन्होंने एक कॉन्फ्रेंन्स में मुझसे कहा, 'ठीक है लेकिन इसके लिए आपको हमें बहुत सारा पैसा देना होगा।'' सैफ ने आगे कहा कि जो घर विरासत में मुझे मिलना चाहिए था उसे मुझे फिल्मों से पैसे कमाकर वापस लेना पड़ा।