मोना सिंह ने वेब सीरीज 'कहने को हमसफर हैं' के तीसरे सीजन के साथ स्क्रीन पर वापसी की है। मोना ने पिछले साल दिसंबर में श्याम राजगोपालन से शादी की थी। अब हाल ही में मोना ने बताया कि लॉकडाउन में उनकी मैरिड लाइफ का एक्सपीरियंस कैसा है।
मोना ने दरअसल पिंकविला से बात करते हुए कहा, 'हमें एक दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताने को मिला। यह हमारा क्वारंटाइन हनीमून चल रहा है। हम पहले हनीमून के लिए स्पेन या इटली जाने वाले थे, लेकिन अब वो तो गया। तो इसलिए हम घर में ही पिज्जा या पास्ता बनाते हैं।'

मोना ने आगे श्याम को लेकर कहा, 'श्याम को मैं 5 साल से जानती हूं।
\मोना ने इस दौरान यह भी बदताया कि श्याम ने उन्हें प्रपोज कैसे किया। मोना ने कहा, 'उन्होंने मेरे बर्थडे से पहले मुझे प्रपोज किया। मैं उनके साथ गाड़ी में बैठी थी और अचानक बीच रोड पर अपनी कार रोकी और रिंग निकाली और मुझसे पूछा कि क्या आप मुझसे शादी करोगी। उन्होंने फिर मुझे रिंग पहना दी। मैंने उनसे कहा कि अरे मुझे पहले हां तो कहने दो। लेकिन वह एक्सपीरियंस काफी मजेदार था'।