रोहित शर्मा की गिनती दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में होती है और अब तक वह कई विपक्षी टीम के खिलाफ जलवा दिखा चुके हैं। यही वजह है कि रोहित शर्मा की हमेशा ही तारीफ की जाती है। अब इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज़ जोस बटलर ने ईश सोढ़ी से फेसबुक पर बात करते हुए रोहित शर्मा की तारीफों के पुल बांधे हैं।

साथ ही बटलर ने यह भी जाहिर किया है कि रोहित प्रभावित करने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। रोहित को लेकर बटलर ने कहा – मैं सोचता हूं कि रोहित शर्मा एक दमदार खिलाड़ी हैं, जिस सहज तरीके से रोहित शर्मा खेलते हैं। भारत में बहुत कम खिलाड़ियों का ऐसा कमाल का अंदाज़ हैं।
रोहित शर्मा अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं और उन्हें इसलिए धाकड़ खिलाड़ी कह जाता हैं । रोहित शर्मा के नाम कई रिकॉर्ड हैं। वह दुनिया के इकलौते खिलाड़ाी हैं जो वनडे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगा चुके हैं। वहीं टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 4 शतक लगा चुके हैं। जोस बटलर ने आगे यह भी कहा कि – जिस सहज स्वभाव से वह गेंदबाज़ों पर आक्रामण करते हैं वो सबसे अच्छी बात है ।
वह शॉर्ट बॉल के लिए सबसे अच्छे खिलाड़ी हैं। गौरतलब है कि पिछले साल रोहित शर्मा की बल्लेबाज़ी का खास जलवा रहा था। उन्होंने इंग्लैंड में हुए वनडे विश्व कप में लगातार 5 शतक जड़े थे। हालांकि भारतीय टीम सेमीफाइनल मैच से बाहर हो गई थी पर पूरे टूर्नामेंट में रोहित शर्मा की बल्लेबाज़ी की तारीफ की गई थी।