भारतीय उप-कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने पिछले कुछ सालों में अपने नियमित प्रदर्शन से दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में अपनी जगह बनाई है. रोहित के नाम क्रिकेट के कई ऐसे रिकॉर्ड हैं जिन्हें किसी और के लिए तोड़ पाना आसान नहीं है. वह वनडे में तीन दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. रोहित के फैंस और वह खुद अपनी पत्नी रितिका साझदेह (Ritika Sajdeh) को लकी चार्म मानते हैं. रितिका अकसर स्टैंड में रोहित के लिए दुआ मांगती दिखती हैं. रितिका और रोहित लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं लेकिन अब भी रोहित दो ऐसी आदत हैं जो उनकी पत्नी को हमेशा नाराज कर देती हैं.
रोहित की यह आदतें रितिका को नहीं है पसंद
मयंक अग्रवाल (Mayank Aggarwal) ने रोहित शर्मा को लाइव सेशन में बताया कि उनकी ऐसी दो आदतें हैं जो रितिका को बिलकुल पसंद नहीं है. मयंक ने कहा, 'रितिका ने कहा कि वह जब आपसे बात करती हैं तो उन्हें लगता है कि आप उनकी बात सुन रहे हैं लेकिन आपका ध्यान कहीं और ही होता है. ' इस बात को सुनकर शिखर धवन ने कहा कि रोहित का दिमाग तो बंद ही रहता है. हालांकि रोहित ने इस शिकायत को सही बताते हुए कहा, 'रितिका मुझे बताती हैं कि क्या-क्या सामान खत्म हो गया है और मैं कहता हूं कि मैं मंगवा दूंगा. जब वह शाम में इस बारे में सवाल करती हैं तो मेरे पास कोई जवाब नहीं होता और मैं उनसे पूछता हूं कि क्या मंगवाना है.' रितिका को रोहित की हर समय नाखून चबाने की आदत पर भी काफी गुस्सा आता है. रोहित ने कहा कि वह काफी हद तक इस पर काबू कर चुके हैं.
रोहित ने बताया तीसरे दोहरे शतक के समय क्यों रोई थी रितिकारोहित शर्मा ने इस लाइव सेशन में बताया कि रितिका उनकी बहुत चिंता करती है. कुछ साल पहले जब उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अपना तीसरा दोहरा शतक जड़ा था तो रितिका स्टैंड में रोने लगी थीं. रितिका ने रोहित को बताया कि जब रोहित दोहरे शतक के करीब थे और 196 रन के बाद सिंगल पूरा करने के लिए उन्होंने डाइव लगाई थी, उस समय ऐसा लगा, जैसे उन्होंने अपना हाथ मोड़ लिया है. इसी वजह से रितिका की आंखें भर आई थीं.