Tuesday, June 9, 2020

इस्पेक्टर की गंदी असलियत सामने लड़कियों के साथ करता था दरिंदगी भरा हुआ यह काम।

इस मामले को जान कर आप चौंक जाएंगे। इसमें इंस्‍पेक्‍टर (Inspector) रैंक का एक थानेदार खुद ही देह व्‍यापार का रैकेट (Flesh Trade Racket) संचालित करा रहा था। अब भला ऐसे में किसी की क्‍या मजाल कि मुंह खोल सके।
पहले दरोगा के कमरे से मिली थी लड़की ...
लेकिन पाप का घड़ा भर ही गया। बिहार के गया में खाकी वर्दी को दागदार करने वाले इस इंस्‍पेक्‍टर पर देह व्‍यापार संचालन में संलिप्‍तता का आरोप हम नहीं लगा रहे, खुद पुलिस की जांच रिपोर्ट (Police Report) ने इसकी पुष्टि की है।

पुलिस छापेमारी में खुली पुलिस की पोल, हुई जांच

विदित हो कि बीते 31 मई को गया के डेल्हा थाना क्षेत्र स्थित लोको कॉलोनी के क्वॉर्टर संख्या-420 बी में एक पुलिस अधिकारी (SPO) दीपक कुमार की देखरेख में संचालित देह व्‍यपार के रैकेट को पकड़ा गया था।

वहां मौके पर एक लड़की के पकड़े जाने के बाद मामला उजागर हुआ था। इसके बाद पुलिस छापेमारी कर कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए थे। पुलिस ने देह व्‍यापार संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद मामले की गहन पड़ताल की गई तो डेल्‍हा थानाध्‍याक्ष अरुण कुमार (Inspector Arun Kumar) की संलिप्‍तता समाने आ गई।

थानेदार की संलिप्‍तता उजागर, अब होगी कार्रवाई
मामले की जांच गया के सिटी एसपी राकेश कुमार ने की। जिला पुलिस कप्‍तान (SSP) राजीव मिश्रा को समर्पित अपनी जांच रिपेार्ट में उन्‍होंने देह व्‍यापार के धंधे में डेल्हा थानाध्यक्ष की संलिप्तता बताई है। एसएसपी ने इसकी पुष्टि की है।