पैंतालीस वर्षीय पड़ोसी महिला को लोहे की सब्बल से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। इलाज को ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मृतका के पति की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
नशे में था धुत
गुरुदेव हाल निवासी उदय भान अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहता है तथा पल्लेदारी का काम करता है। शनिवार की देर शाम उसका पढोसी गुलाब अनुरागी शराब के नशे में धुत होकर अपनी पत्नी की पिटाई कर रहा था। उसकी पत्नी की चीख सुनकर मोहल्ले के लोग उसके दरवाजे पहुंच गए और उसे ऐसा करने से मना किया तो वह मोहल्ले की औरतों को गाली देने लगा उदय भान ने बताया कि जब वह नहीं माना तो सब लोग अपने-अपने घर चले गए।

पत्नी तारा रानी (45) घर से गोवर लेकर बाड़े में फेंकने जा रही थी। तभी रास्ते में गुलाब मिल गया और रात की घटना को लेकर उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौज करने लगा विरोध करने पर उसने मारना पीटना शुरू कर दिया तथा हाथ में लिए लोहे की सब्बल से उसकी पत्नी के सिर पर कई वार किए जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गई।