Sunday, June 7, 2020

ब्रेकअप के बारे में खुल कर बोली नेहा, बताया किसकी थी गलती और अब कैसी कट रही है जिंदगी



हिमांश कोहली ने इंडियन आइडल के सेट पर नेहा कक्कड़ से अपने प्यार का इज़हार किया था। फिर लगभग 2 महीने पहले खबर आई कि हिमांश और नेहा ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो करना छोड़ दिया है

Image- bhaskar.com
धीरे-धीरे नेहा के सोशल मीडिया पोस्ट ने ये बात पक्की कर दी कि उनका ब्रेकअप हो गया है। उनके सभी फैंस इस बात से बहुत निराश हुए, बता दें कि हिमांश और नेहा 2 साल तक एक साथ रहे थे। अब जाकर नेहा ने इस बारे में खुल कर बात की है। नेहा बताती हैं कि हिमांश के साथ ब्रेकअप उनके जीवन का सबसे बुरा अहसास था, वह डिप्रेशन में चली गयीं थी

Image- dnaindia.com
लेकिन अब वह उस सब से उभर गयी हैं, नेहा के लिए सिंगल रहना जीवन का सबसे अच्छा अहसास है। नेहा ने ब्रेकअप का जिम्मेदार हिमांश को ठहराया है, हिमांश को नेहा की हर बात से परेशानी थी, वो क्या कर रही हैं, कहाँ पर हैं, किसके साथ हैं। नेहा कहती हैं कि उन्होनें अपना सारा वक़्त हिमांश को समर्पित किया, अपने परिवार तक को भुला दिया, पर फिर भी हिमांश हमेशा यह शिकायत करते रहते थे कि नेहा उन्हें वक़्त ही नहीं देती

Image- thelivemirror.com
नेहा अब खुश हैं कि अब वह एक ऐसे व्यक्ति के लिए अपना समय बर्बाद नहीं कर रहीं जो इसके लायक ही नहीं है। नेहा अब फिर से प्यार करने के लिए तैयार नहीं हैं पर अब वह अपने परिवार के साथ खुश हैं और जिंदगी पहले से ज़्यादा सुखद हो गयी है, वह अपने घर के सदस्यों और बाकी दोस्तों के साथ जिंदगी के असली मजे ले रही हैं और खुल कर जो चाहे वो कर पा रही हैं।